Tuesday, March 24, 2026
Uncategorized

हिन्दू लड़कियों का रेप करने से मिलती है जन्नत…बोले बलात्कारी….

 

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News) के इंदौर (Indore News) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने नौकरी का झांसा देकर एक युवती से पहचान बढ़ाई. फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मध्य प्रदेश के इंदौर में युवती से गैंगरेप

नौकरी के बहाने 4 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर की तुकोगंज थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर 4 युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, एससी एसटी एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. युवती का परिचय सोशल मीडिया से मोहम्मद प्रिंस नामक युवक से था. दोनों की दोस्ती जॉब के नाम पर हुई थी. इसी का फायदा उठाते हुए प्रिंस ने एक दिन पीड़िता को मिलने बुलाया और उसे नाश्ते में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. वारदात में तीन और आरोपी शामिल थे. पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.दरअसल, इंदौर के एरोड्रम इलाके में रहने वाली युवती ने सोशल मीडिया पर नौकरी की एक आवश्यकता की पोस्ट शेयर की थी. युवती जॉब करना चाहती थी, उसकी इस पोस्ट को देखकर प्रिंस नामक युवक ने उसे मेसेज किया और कहा कि उसका और उसके दोस्तों का पैसा एक शहर से दूसरे शहर जाता है. उसके दोस्तों की शेयर मार्किट ट्रेडिंग की कंपनी है. वह उसमें जॉब लगवा देगा. युवती को उसके बात का भरोसा हो गया. दोनों के बीच एक दो बार मुलाक़ात भी हुई.

पहले मिलने बुलाया, फिर की ज्यादती

कुछ दिनों पहले प्रिंस ने युवती को मिलने बुलाया और रिज्यूम ले लिया. उसमें से मोबाइल नंबर लेकर उसने मैसेज करना शुरू दिया और उसने युवती को प्रपोज कर दिया. इसके बाद युवती ने उससे बात करना बंद कर दिया. इसके कुछ दिनों बाद प्रिंस ने फिर युवती को मैसेज किया और कहा कि उसके पास एक जॉब है. इसमें सिर्फ दफ्तर में ही बैठना होगा. युवती दफ्तर देखने पहुंची तो वहां पहले से ही प्रिंस अफ़ज़ल,अरबाज,और सैय्यद के साथ बैठा था. प्रिंस ने युवती को नाश्ता करने के लिए एक समोसा दिया. शिकायत के मुताबिक़ प्रिंस ने समोसे में नशीला पदार्थ मिला दिया था, जिससे पीड़िता बेसुध हो गई.पीड़िता के बेसुध होते ही चारों युवक पीड़िता को विजय नगर की एक कॉलोनी में स्थित एक मकान में लेकर पहुंचे. तब तक वह थोड़े-थोड़े होश में आने लगी थी, प्रिंस और उसके साथी उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे. पीड़िता ने अपने आपको को गर्भवती बताते हुए छोड़ने की दुहाई दी तो प्रिंस नहीं माना और कहा कि उनके समाज में सब जायज है. इतना ही नहीं आरोपी ने यह भी कहा कि हिन्दू लड़कियों के साथ संबंध बनाने से जन्नत नसीब होती है. इसके बाद चारो आरोपियों ने पीड़िता के साथ जबरिया संबंध बनाए और कुछ देर बाद पीड़िता को फिर उसे स्थान पर छोड़कर चले गए.

 

Leave a Reply