Wednesday, February 25, 2026
Uncategorized

गुड्डू बर्तन उर्फ सगीर अहमद को जेल भेजा, प्रधानमंत्री मोदी और योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी

बाराबंकी. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (Barabanki) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की आपत्तिजनक फोटो (Objectionable Photo) पोस्ट करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने फोटो पोस्‍ट करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया है.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरविंद चतुर्वेदी ने रविवार को बताया कि थाना जैदपुर पुलिस टीम को गश्‍त के दौरान सूचना मिली कि जैदपुर क्षेत्र के इस्‍माइल नगर निवासी गुड्डू बर्तन वाले उर्फ सगीर अहमद द्वारा अपने फेसबुक आईडी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की गई है. इससे समाज के विभिन्न वर्गों और संप्रदाय में भारी आक्रोश व्याप्त है.
चतुर्वेदी के अनुसार मामला सामने आने पर जैदपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है.

Leave a Reply