Sunday, June 22, 2025
Uncategorized

बीच सड़क पर बादशाह खान ने हिन्दू औरत को जानवरों की तरह पीटा, मुसलमान नही बन रही थी, मध्यप्रदेश में लव जिहाद की भरमार,पुलिस रिपोर्ट लिखने में करती आनाकानी,

 

बादशाह खान ने विधवा महिला से किया दुष्कर्म, मुस्लिम न बनने पर बीच सड़क पर की मारपीट
दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ लव जिहाद और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी बादशाह खान ने धर्मांतरण का दबाव बनाते हुए दुष्कर्म और सड़क पर मारपीट की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि महिला का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

बादशाह खान ने विधवा महिला से किया दुष्कर्म, मुस्लिम न बनने पर बीच सड़क पर की मारपीट
बादशाह खान ने बीच सड़क पर महिला से की मारपीट।
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दुष्कर्म
धर्मांतरण के लिए बना रहा था दबाव
सड़क पर बेरहमी से की मारपीट

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र में फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। विधवा महिला के घर में घुसकर आरोपी बादशाह खान ने दुष्कर्म कर सड़क पर बेरहमी से मारपीट की। वह धर्मांतरण का दवाब बना रहा था। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर किया है। महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां पर मंगलवार रात आरोपी बादशाह खान ने एक विधवा महिला से दो माह पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। उसके बाद घर में घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। बुधवार को वह मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली जा रही थी। आरोपी ने सड़क पर महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की। उसके कान की दोनों बालियां भी नोंच ली, जिससे उसके दोनों कान फट गए। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

हिंदू संगठन के लोगों के सहयोग से महिला को कोतवाली लाया गया, जहां आरोपी पर मामला दर्ज किया गया। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने लव जिहाद की बजाय सिर्फ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। घटना के बाद हिंदू संगठनों में जमकर आक्रोश है।

इंस्टाग्राम पर हुई पहचान
घटना के संबंध में पीड़ित महिला ने कहा कि वह युवक को ज्यादा नहीं जानती। दो महीने से ही पहचानती है। इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान हुई थी। वह लगातार उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। मारपीट करता है। धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहा है। मेरे साथ दुष्कर्म किया।

दमोह बना लव जिहाद का गढ़

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं हिंदू संगठन से जुड़े अधिवक्ता दीपक तिवारी ने बताया कि दमोह जिला लव जिहाद का गढ़ बनता जा रहा है। कोतवाली क्षेत्र में एक विधवा महिला, जो अपने छोटे बच्चों के साथ रहती है। उसके साथ बादशाह खान नाम के युवक ने दुराचार किया। उसे धर्मांतरण के लिए प्रताड़ित भी किया।

युवक महिला पर लगातार धर्मांतरण का दबाव बना रहा है। उसका कहना है कि धर्मांतरण करने के बाद ही इसकी प्रताड़ना बंद होगी। आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट की है, लेकिन पुलिस ने केवल दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की है। ऐसे मामलों में पुलिस प्रकरण भी दर्ज नहीं करना नहीं चाह रही है।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस मामले में सीएसपी अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने कहा कि एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला के साथ मारपीट के वीडियो वायरल होने के संबंध में कहा कि इस तरह का वीडियो एविडेंस के रूप में सामने आता है, तो जो भी सुसंगत धाराएं बढ़ा दी जाएगी।

Leave a Reply