Monday, March 30, 2026
Uncategorized

जिहादी मोहम्मद अदनान का कारनामा,चलते प्लेन में….,अब बोला कि भूत ने कहा

मोहम्मद अदनान ने मुसीबत में डाली 100+ लोगों की जान, उड़ते प्लेन का खोलने लगा इमरजेंसी डोर: वाराणसी में लैंडिंग के बाद CISF ने पकड़ा, बताया- भूत ने कहा था खोल दो दरवाजा

इंडिगो की फ्लाइट से बेंगलुरु से वाराणसी आ रहे मोहम्मद अदनान ने अचानक लैंडिग से पहले इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की। पैसेंजर्स के मुताबिक, अचानक वह अपने सीट से उठा और इमरजेंसी गेट खोलने लगे। इसके बाद क्रू मैंबर्स ने उसे समझाने की कोशिश की। लोगों ने उससे वजह जानने की कोशिश की, तो मोहम्मद अदनान ने कहा कि उसे भूत ने कहा है कि इमरजेंसी गेट खोल दो।

घटना को देखते हुए पायलट को फ्लाइट की लैंडिंग कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी। क्रू मैंबर्स ने एयरपोर्ट प्रशासन को जानकारी दे दी थी। इसलिए लैंडिंग के बाद पैसेंजर मोहम्मद अदनान को सीआईएसएफ अपने साथ ले गई।

इंडिगो की फ्लाइट बेंगलुरु से वाराणसी आ रही थी। घटना जब घटी तब फ्लाइट लैंड करने को तैयार थी। घटना को देखते हुए पायलट ने फ्लाइट को कुछ वक्त तक हवा में ही रखा। जब स्थिति नियंत्रण में आई, फिर फ्लाइट की सफल लैंडिंग कराई। इस दौरान पायलट विमान को एक बार फिर हवा में ले गया और फिर रनवे पर उतारा।

अधिकारियों के अनुसार, फ्लाइट बेंगलुरु से वाराणसी आ रही थी और शनिवार (29 मार्च 2026) की रात करीब 10 बजकर 12 मिनट पर लैंड करने वाली थी। विमान में करीब 100 पैसेंजर थे, जो काफी दहशत में आ गए।

अदनान ने पूछताछ में बताया कि उस पर भूत का साया है, भूत ने कहा कि इमरजेंसी गेट खोल दो। फिलहाल अदनान पर केस दर्ज हो गया है।

Leave a Reply