रेप केस तभी हटाऊँगी जब मुस्लिम बनेगा’: हिना ने धमकाकर कॉन्सटेबल का कराया धर्मांतरण, ₹17 लाख ऐंठे; UP पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
दिल्ली की रहने वाली 30 साल की महिला हिना उर्फ मुब्बासरीन ने हिंदू पुलिस कॉन्सटेबल को धर्म परिवर्तन कराया और ₹17 लाख भी ठगे। उत्तर प्रदेश की बागपत पुलिस ने आरोपित महिला को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बागपत जिले में तैनात 35 साल के पुलिस कॉन्सटेबल श्रीकांत ने शिकायत में बताया कि वह पहले गाजियाबाद में तैनात था, जब उसकी दिल्ली की इस महिला हिना से मुलाकात हुई थी। श्रीकांत की पत्नी का निधन हो चुका था, इसका फायदा उठाकर हिना ने पुलिस कॉन्सटेबल को प्रेमजाल में फँसा लिया।
साल 2021 में दोनों के बीच विवाद हो गया। हिना ने दिल्ली में पुलिस कॉन्सटेबल के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवा दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जेल से छूटने के बाद जब कॉन्सटेबल बाहर निकला तो उसने महिला से संपर्क किया। महिला ने उससे कहा कि अगर वह इस्लाम कबूल कर लेगा तो वह उसके पक्ष में बयान देगी और अपने शौहर को छोड़कर उससे निकाह कर लेगी।
महिला के कहने पर कॉन्सटेबल ने धर्म परिवर्तन कर लिया और कई बार मजहबी कार्यक्रमों में भी शामिल हुआ। उधर महिला और उसके साथी कॉन्सटेबल के बहाना बनाते रहे और केस वापस नहीं लिया और उल्टा केस के सिलसिले में ₹17 लाख हड़प लिए।
पीड़ित कॉन्सटेबल ने महिला के खिलाफ बागपत में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धर्म की भावनाओं को ठेस पहुँचाने की कोशिश, आपराधिक धमकी और उत्तर प्रदेश धर्मांतरण निषेध कानून की धाराओं में केस दर्ज किया और आरोपित महिला को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस महिला के साथियों से भी पूछताछ कर रही है।





