गाँधीनगर में अल्ताफ वली बना साहिल देसाई, 17 साल की हिंदू लड़की को फाँस कर रहा था यौन शोषण: VHP-बजरंग दल ने लव जेहादी को किया पुलिस के हवाले

गुजरात की राजधानी गाँधीनगर में धर्म छुपाकर हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फँसाने की घटनाओं के बीच एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-24 में रहने वाली और 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय हिंदू किशोरी के साथ शारीरिक शोषण करने के आरोप में 21 वर्षीय अल्ताफ वली खान लुहार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपित ने खुद को साहिल देसाई बताकर किशोरी को अपने जाल में फाँसा था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूल रूप से सेक्टर-26 का रहने वाला अल्ताफ सिविल कैंपस में एक एक्सेसरी दुकान पर काम करता है। उसने इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर अपना असली नाम और धर्म छिपा लिया। साहिल देसाई नाम से उसने लड़की से संपर्क किया और उसे प्रेमजाल में फँसा लिया। पिछले कई महीनों से वह किशोरी की मासूमियत का फायदा उठाते हुए उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।
लगभग छह महीने पहले जब लड़की के परिवार को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने अल्ताफ को बुलाकर कड़ी चेतावनी दी थी। परिवार ने उसे लड़की से दूर रहने को कहा था लेकिन अल्ताफ अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इस बीच, जब उसे पता चला कि स़की घर पर अकेली है तो वह छुपकर उसके घर पहुँच गया।
पड़ोसियों को शक होने पर उन्होंने तुरंत विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना दी। कार्यकर्ता तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और मकान के तीसरे माले पर धाबे के कमरे का दरवाजा खुलवाया। वहाँ अल्ताफ और किशोरी को आपत्तिजनक हालत में पाया गया। जब आरोपित का मोबाइल चेक किया गया तो उसमें किशोरी के साथ कई अश्लील फोटो और वीडियो मिले।
इस घटना की गंभीरता को देखते हुए ब्रह्म समाज के अगुवा और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सेक्टर-21 पुलिस स्टेशन पहुँच गए। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेताओं ने इसे साफ तौर पर लव जिहाद का व्यवस्थित षड्यंत्र बताया है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी से कड़ी कार्रवाई की अपील की है।
लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने अल्ताफ वली खान लुहार की गिरफ्तारी कर ली है। हिंदू संगठनों ने पुलिस से त्वरित एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उचित न्याय नहीं मिला तो आने वाले दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आरोपित के खिलाफ आईपीसी और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जाँच कर रही है।






