Saturday, March 28, 2026
Uncategorized

जो मजा हिन्दू लड़कियों में वो मुसलमानियों में कहां बोला मोहम्मद अली असगर

हिंदू महिला के साथ लव जिहाद, अली असगर ने गोमांस खिलाने की कोशिश में तोड़े दाँत: कहा- जो मजा हिंदू लड़की में, वो मुस्लिम में कहाँ Ground Report

‘जो मजा हिंदू की लड़की में है वो मुस्लिम की लड़की में कहाँ?’ ये शब्द थे अली असगर अंसारी के, जिसने बिहार के रोहतास में हिंदू महिला के साथ लव जिहाद किया। पीड़िता ने कहा, “केरल फाइल्स में जो हुआ, वो मेरे साथ नहीं हुआ, बल्कि वो मेरी ही कहानी है, मुझ पर ही लिखी गई है।” उसने कहा कि उसे जबरन गोमांस खिलाने की कोशिश हुई, कितनी बार रेप किया गया, बच्चों के घर में रहने के दौरान किचन में उसके साथ रेप किया गया। पुलिस के आने की खबर मिलते आरोपित अंडरवियर में ही भाग निकला।

पीड़िता ने बताया कि अली असगर ने खुद को पड्डू सरदार बताकर, कलावा और रुद्राक्ष पहनकर घर में आना-जाना शुरू किया। जब सामने आया कि वह हिंदू नहीं मुस्लिम है तो बीवी की बुराई करते हुए पीड़िता से साथ रहने कहा, इतनी धमकियाँ दी कि वो पीड़िता के पति के सामने घर आता तो उसका पति बाहर चला जाता और उसके जाने के बाद वो पीड़िता के साथ सोने के लिए जाता।

आरोपित अली असगर अंसारी

ऑपइंडिया की रिपोर्टर से बात करते हुए पीड़िता ने कहा कि 2022 की बात है, वह बिहार के देहरी में इन्वर्टर की बैटरी खरीदने गई थी। वहाँ अली असगर ने पीड़िता और उसके पिता का नाम पूछा, नाम बताने पर कहने लगा वह उसके पिता को जानता है। उसने कहा कि नंबर दे दीजिए, बैटरी घर पहुँचा दी जाएगी। बैटरी चेक करने के बहाने वो घर आया।

पीड़िता से उसके पति का भी नंबर ले लिया, पति से भी बात करने लगा और जल्दी ही सबसे घुल मिल गया, घर आने-जाने लगा। अपने लड़के की दोस्ती पीड़िता के लड़के से करा दी। दोनों साथ घूमने लगे। एक दिन वो सुबह-सुबह घर आया और बच्चों से पूछा कि मम्मी कहाँ है तो बच्चों ने बताया कि मम्मी को टायफाइड है, वो आराम कर रही हैं।

इतना सुनते ही वो सीधा कमरे में आ गया और कहा, “हम बनारस जा रहे हैं, आप भी चलिए, आपको दिखा आते हैं।” पीड़िता ने कहा कि उसका पति घर में नहीं है इसलिए वो नहीं जा सकती। पीड़िता के बच्चों ने उससे कहा कि मम्मी अंकल तो अच्छे हैं, आप जाओ डॉक्टर को दिखा आओ।

होटल में की दरिंदगी, वीडियो के सहारे बनाने लगा संबंध

पीड़िता ने कहा, “हम बनारस आए। हम थक गए थे। उसने कहा जूस लेकर आते हैं। और वह जूस लेने चला गया। उसने एक दवा दी और कहा कि दवा खा लो, बुखार की है, आराम हो जाएगा और मैंने जूस पी लिया, दवा खा ली। मुझे पाँच मिनट के बाद पसीना आने लगा। उल्टी आने लगी, मन अजीब होने लगा। हम रोने लगे तो बोला पास में होटल है, वहीं चल कर आप आराम कर लीजिए।”

पीड़िता ने कहा, “होटल के काउंटर तक गए हैं, हमको उतना ही याद है, आगे का कुछ याद नहीं है। हम ऊपर के रुम में गए या नीचे ही किसी रुम में थे, हमको कुछ याद नहीं। शाम को होश आया तो उसने कहा, चलिए शाम हो गया है, घर चलते हैं। वहाँ से आने के बाद हमको चक्कर आता था, कमजोरी महसूस होता था, हम सोचे तबियत खराब है इसलिए ऐसा हो रहा है।”

वो पहले की ही तरह घर आता रहा। उसी बीच पीड़िता के पति ने बाईक लेने की सोची तो अली असगर ने अपने नाम पर लेने की बात करने लगा, उसने गाड़ी देने वाले से भी बात कर ली थी। गाड़ी भी घर आ गई। इन सब के 15 दिन बाद आरोपित घर आया और कहने लगा, “मैं आपसे बहुत प्यार करता हूँ।”

पीड़िता ने कहा, “इतना सुनते ही मेरे होश उड़ गए। उसने कहा, जब से आपको दुकान पे देखे थे, तभी से आप बहुत अच्छी लगती थी। आपके बिना जी नहीं सकते, मर जाएँगे। कहने लगा, मेरी बीवी बहुत खराब है। मेरे भाई के साथ उसका अफेयर चलता है। मेरा कोई शौक पूरा नहीं करती है। मैंने कहा मियाँ बीवी का बात है, आप लोग आपस में समझ लीजिए। फिर उसने मुझे होटल में बनाई मेरी वीडियो दिखाई, इतना गंदा वीडियो दिखाया, कि मेरे होश उड़ गए। मैं उसके पैर पकड़कर रोने लगी।”

पीड़िता से उसने कहा, “आपका दिल दुखाने के लिए वीडियो नहीं बनाए थे। ऐसे तो आप हमसे प्यार करती नहीं, ये आपको दिखाने के लिए था, आप ऐसे ही हमसे प्यार करिए।” इतना कहकर उसने पीड़िता की माँग में सिंदूर डाल दिया। लेकिन जब पीड़िता ने इस रिश्ते को मानने से इंकार किया तो परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद वो जैसे कहने लगा, पीड़िता वैसा करने लगी।

अली असगर ने पीड़ित महिला से कहा- जो मजा हिंदू की लड़की में है वो मुस्लिम में कहाँ?

आरोपित घर आने लगा, उसके पति के साथ मारपीट कर, धमकी देकर उसे भी ऐसा डराया कि वो उसके आने के बाद घर से बाहर चला जाता था। एक दिन पीड़ित महिला ने उसका आधार कार्ड देख लिया और चौंक गई। उसने कहा कि वह मुस्लिम है फिर उसके घर में टीका लगाकर, कलावा और रुद्राक्ष पहनकर क्यों आता रहा।

पीड़िता ने कहा, “आप हिंदू बनकर क्यों आते रहे, उसने कहा इससे क्या होता है। जो मजा हिंदू की लड़की में है वो मुस्लिम की लड़की में कहाँ। मैंने बोला ये बहुत गलत चीज है। जब मैं बगावत करने लगी तो उसने मेरे साथ मारपीट भी शुरू कर दी। उसने कहा कि मेरे परिवार से मिल लो, मैंने सोचा इसके परिवार से मिल लेते हैं बीवी से भी मिल लेंगे, समझाएँगे तो शायद ये साइड हो जाएगा। लेकिन जाते समय देहरी में एक पुल है, जहाँ गाड़ी रोक दी गई, वहाँ इसके भाई जिसका नाम लड्डू था, वो और उसके चाचा का लड़का था।”

 

स्वतंत्र पत्रकारिता उपकरण

 

पीड़िता ने आगे कहा, “ उन लोगों ने मुझे पकड़ लिया, मैंने कहा छोड़िए हमको, तब तक उन लोगों ने गाय का मांस निकाला और कहा कि इसे खालो, मेरी जाति में आ जाओ, मैंने उनके हाथ पर दाँत काटकर उन्हें हटाया और गौमांस नीचे गिर गया। इन लोगों ने इसके बाद उनलोगों ने मेरा दाँत तोड़ा और मुझे जबरन जहर पिला दिया। कहा मेरी नहीं होगी तो किसी की भी नहीं होगी।”

पीड़िता को छोड़कर वे भाग गए, जहाँ से कुछ लोगों ने ले जाकर पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। वहाँ भी ये लोग पहुँच गए। डॉक्टर को भी आरोपितों ने पैसे दे दिए और ICU के अंदर आकर भी धमकी दी। ठीक हो कर महिला घर आई तो बच्चों के सामने धमकी देकर गया। बच्चे भी डरने लगे।

एक दिन फिर उसने पीड़िता को दिल्ली के एक होटल में ले जाकर खाने में नशे की दवा मिलाकर खिला दी और अगले दिन उसकी आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर हँसने लगा। पीड़िता ने कहा, “इतना गंदा वीडियो था, मैं पड़ी हुई हूँ और वो मेरे साथ सेक्स कर रहा है।”

पीड़िता ने कहा, “वह मुझे एक मुस्लिम के साथ मस्जिद ले गया, वहाँ बैठाकर पता नहीं क्या-क्या करवाया। करवाने के बाद उसने कहा तुमसे निकाह कर लिए हैं। इसके बाद मैं अपने घर आई। घर आने के बाद मैं अपने पति के साथ दिल्ली गई, वहाँ से आई तो उसने मुझे बहुत मारा, सिगरेट से मेरा सीना जला दिया। मैंने रोते हुए अपनी एक सहेली को फोन किया। उसको घर बुलाकर सब बताया, उसने कहा कि तुम अपने बच्चों को कहीं भेज दो और थाने में जाकर केस करो, मैं थाने गई, FIR  कराया 76 धारा लगा।”

पीड़िता द्वारा उपलब्ध कराई गई पहली बार दर्ज हुई FIR की कॉपी

उसने कहा कि उसने गिरफ्तारी से पहले ही अपना बेल भी करवा लिया। पीड़िता का कहना है कि उसने जज को पैसे दिए और गिरफ्तारी रुक गई। पीड़िता ने कहा कि उसका धमकाने और घर आने-जाने का सिलसिला चलता रहा और 2024 में एक दिन वह मास्क पहने 3 अन्य लोगों के साथ उसके घर आया। बंदूक और चाकू के दम पर उनलोगों ने पीड़ित महिला से चार लाख रुपए, चार-पाँच लाख रुपए के गहने भी ले लिए।

आरोपित ने बाकियों से गहने भेजवा दिए और खुद रुक गया। उसने पीड़ित महिला के बच्चों के सामने किचन में उससे रेप किया। महिला डिप्रेशन की दवा खा ली, बच्चे हॉस्पिटल के चक्कर काटने लगे। सासराम के सरकारी अस्पताल में पीड़िता ने पुलिस को अपना बयान दिया।

उसने पैसे के बल पर खुद को हर जगह बचाए रखा और अस्पताल से पीड़िता को अपने साथ उसके घर ले आया। उसने धमकी दी कि वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। उसने कहा कि देहरी में थाने में उसकी बहुत चलती है।

उसकी आपत्तिजनक वीडियो से वह उसे ब्लैकमेल करता रहा। इतना ही नहीं उसने अपने किसी दोस्त से भी उसे ब्लैकमेल करवाया। उसकी भी शिकायत पीड़ित महिला ने दर्ज करवाई। उसके दुकान का मैनजर भी महिला के साथ बद्तमीजी करता था।

बच्चों के सामने किचन में किया रेप, पुलिस के आने की बात सुन अंडरवियर में भागा अली असगर

28 फरवरी 2026 को उसने घर के बाहर आकर फोन किया और कहा कि दरवाजा खोलो। महिला ने कहा वह किराए के घर में रहती है, तमाशे के डर से उसने दरवाजा खोल दिया। वह एक और आदमी के साथ कट्टा लेकर आता है। कहता है खाना बनाओ। महिला कहती है घर में कुछ नहीं है।

इसके बाद उसने मारपीट शुरू कर दी, महिला को किचन में ही पटककर उसने बच्चों के सामने रेप किया। जब कट्टा लेकर बैठा दूसरा आदमी वहाँ से भाग गया, तब महिला के बेटे ने ताले से आरोपित के सिर पर मारा और महिला ने उसके आँख में मिर्च पाउडर डाल दिया।

महिला की बेटी ने पुलिस को फोन कर दिया तो उसने धमकी दी कि वह उसकी बेटी को भी बेच देगा। इसके बाद पुलिस के आने के डर से वह अंडरवियर में ही भाग गया। पुलिस ने पीड़िता के घर से उसके कपड़े और फोन भी बरामद किए और उसे थाने बुलाया गया। पीड़िता का आरोप है कि उसे रातभर थाने में बैठाया गया। SP के कहने के बाद रिपोर्ट लिखी गई।

पीड़िता द्वारा उपलब्ध कराई गई FIR कॉपी

पीड़ित महिला के अनुसार, अब तक आरोपित के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है। वह पूरी तरह से थक चुकी है, जिंदगी से हार चुकी है और आरोपित अब भी आजाद घूम रहा है। पीड़िता का कहना है कि वो सलाखों के पीछे होता तो शायद वह इतनी बार रेप का शिकार ना हुई होती।

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन आरोपित अली असगर अंसारी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। महिला के पास वीडियो और फोटो के रूप में पुख्ता सबूत होने के बावजूद आरोपित खुलेआम घूम रहा है। महिला ने गुहार लगाई है कि उसे इंसाफ दिया जाए ताकि कोई और हिंदू बेटी या महिला इस तरह के ‘लव जिहाद’ के जाल में न फँसे।

 

 

 

Leave a Reply