डॉक्टर सुलेमान ने तबीयत खराब होने पर बेहोशी का इंजेक्शन दे किया रेप, Video बना 14 महीने तक करता रहा शोषण: UP के मुजफ्फरनगर का मामला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में डॉक्टर सुलेमान द्वारा अपनी नौकरानी के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। सुलेमान ने बेहोशी की दवाई दे युवती के साथ दुष्कर्म किया फिर उसे 14 महीनों तक ब्लैकमेल कर रेप करता रहा। यह मामला तब चर्चा आया पीड़िता ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या की धमकी देते हुए वीडियो वायरल कर दिया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।
पीड़िता के अनुसार, डॉक्टर सुलेमान ने उसे घरेलू काम के लिए रखा था। एक दिन तबीयत खराब होने पर उसने इलाज के बहाने उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया और दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना ली गई, जिसे दिखाकर करीब 14 महीनों तक उसे ब्लैकमेल कर यौन शोषण किया जाता रहा। विरोध करने पर डॉक्टर और उसकी बीवी आबिदा ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
6 मार्च 2026 को शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने आरोपित को पकड़कर कुछ ही घंटों में छोड़ दिया। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुदकुशी की चेतावनी दी। मामला सामने आते ही SSP संजय कुमार वर्मा ने SP क्राइम इंदु सिद्धार्थ को जाँच सौंपी है।






