Sunday, March 15, 2026
Uncategorized

मोहम्मद अब्दुल्ला बना राहुल और भगा ले गया हिंदू लड़की,अम्मी अब्बा बहनें शामिल

UP में ‘राहुल’ बनकर हिंदू लड़की को अब्दुल्ला ने फँसाया, फेसबुक से की थी दोस्ती: शादी का झाँसा देकर साथ लेकर हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अब्दुल्ला ने नाम बदलकर खुद को हिंदू बताया और एक हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर भागा ले गया। युवती की माँ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि युवक ने फेसबुक के जरिए उनकी बेटी से दोस्ती की, खुद को राहुल बताया और बाद में शादी का झाँसा देकर उसे अपने साथ भगा ले गया। परिवार को अब यह भी डर है कि कहीं लड़की का धर्मांतरण कराकर उसका निकाह न कर दिया जाए।

टीवी9 भारतवर्ष के मुताबिक, आरोपित अब्दुल्ला ने फेसबुक पर राहुल नाम से लड़की से दोस्ती की थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और उसने शादी का झाँसा देकर लड़की को अपने साथ भगा लिया।

महिला ने बताया कि उनके पति कपड़ों की फेरी का काम करते हैं और वह खुद बेटियों के साथ कपड़े की दुकान चलाती हैं। बुधवार (11 मार्च 2026) को उनकी बेटी घर से दुकान जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन दुकान पहुँचने के बजाय वह राहुल उर्फ अब्दुल्ला के साथ फरार हो गई। परिवार का आरोप है कि लड़की जाते समय घर में रखे करीब 50 हजार रुपए और कुछ गहने भी साथ ले गई।

पुलिस ने परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपित अब्दुल्ला के साथ उसके पिता और मामा के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है और आगे की जाँच शुरू कर दी है।

Leave a Reply