Saturday, April 4, 2026
Uncategorized

मोहम्मद फारुख बेच रहा था तेजाब भरा, अदरख लहसुन पेस्ट,1000 किलो से ज्यादा बरामद

अदरक-लहसुन पेस्ट के नाम पर बेच रहा था ‘तेजाब और गोंद’, हैदराबाद पुलिस ने ‘शहजादा फूड मास्टर’ के मालिक मोहम्मद फारूक को पकड़ा: 1000+ किलो जहरीला माल बरामद

अगर आप बाजार से अदरक-लहसुन का पेस्ट खरीदते हैं, तो यह खबर आपको चौंका सकती है। हैदराबाद पुलिस की ‘खैरताबाद टास्क फोर्स’ ने मल्लेपल्ली इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटी अदरक-लहसुन पेस्ट बनाने वाली यूनिट ‘शहजादा फूड मास्टर’ का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से करीब 1,090 किलो मिलावटी पेस्ट और 875 किलो कच्चा माल जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 2.2 लाख रुपए बताई जा रही है।

गंदगी के बीच खतरनाक केमिकल का खेल

हबीब नगर पुलिस की मदद से की गई इस छापेमारी में यूनिट के मालिक मोहम्मद फारूक (50) को गिरफ्तार किया गया है। जाँच में सामने आया कि यह पेस्ट बेहद गंदगी के बीच, धूल और मक्खियों के बीच खुले प्लास्टिक के डिब्बों में बनाया जा रहा था।

सबसे डराने वाली बात यह है कि पेस्ट को गाढ़ा और चमकदार बनाने के लिए इसमें एसिटिक एसिड, सिंथेटिक फूड कलर, गम पाउडर (गोंद) और स्टार्च का इस्तेमाल किया जा रहा था।

ज़्यादा जानें
राजनीतिक विश्लेषण रिपोर्ट
भारत दर्शन यात्रा
चुनावी रणनीति सलाह
फै़क्ट-चेक टूल

होटलों और दुकानों में हो रही थी सप्लाई

पुलिस के अनुसार, इस यूनिट का FSSAI लाइसेंस 2018 में ही खत्म हो चुका था। आरोपित अपनी अवैध कमाई बढ़ाने के लिए यह जहरीला पेस्ट हैदराबाद के बड़े किराना स्टोर्स, रेस्टोरेंट्स और कैटरिंग सेवाओं को सप्लाई करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चेतावनी दी है कि जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply