Tuesday, March 3, 2026
Uncategorized

मोहम्मद ज़िशान के बाद मोहम्मद गुलफाम को भी ढेर किया,गोलियों से छलनी हुआ गुंडा,1 laakh

Ex मुस्लिम सलीम का गला रेतने वाले दूसरे हमलावर का भी एनकाउंटर, UP पुलिस ने जिशान के बाद भाई गुलफाम को भी किया ढेर

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में यूट्यूबर और EX मुस्लिम सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दोनों हमलावरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। मंगलवार (3 मार्च 2026) को इस केस के दूसरे आरोपित गुलफाम को भी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। इंदिरापुरम इलाके में हुई इस मुठभेड़ के दौरान एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह और स्वाट टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे ढेर किया।

एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि इंदिरापुरम के वसुंधरा की ओर भाग रहे दो संदिग्धों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तभी एक बदमाश ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर पैदल भागे लेकिन घेराबंदी के दौरान हुई 20 से ज्यादा राउंड की मुठभेड़ में गुलफाम गोली लगने से मारा गया।.

गुलफाम इस मामले के मुख्य आरोपित जीशान का भाई था। पुलिस ने बीते 1 मार्च को जीशान को मुठभेड़ में ढेर किया था। उस मुठभेड़ के दौरान लोनी थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए थे, क्योंकि उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी थी। वहीं दो अन्य पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए थे, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

गौरतलब है कि बीते 27 फरवरी को दोनों सगे भाइयों ने मिलकर सलीम पर करीब एक दर्जन बार चाकू से वार किए थे और उनका गला रेत दिया था। गंभीर रूप से घायल सलीम की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

Leave a Reply