Ahmedabad Love Jihad News: गुजरात के अहमदाबाद में फिर एक बार लव जिहाद के मामले को लेकर माहौल गरमाया है. जिला रजिस्ट्रार ऑफिस में आज हिंदू लड़की के अल्पसंख्यक लड़के के साथ शादी प्रक्रिया को लेकर हंगामा हुआ था. हिंदू संगठनों का दावा है कि, लव जिहाद के मामले में बंद दरवाजे में शादी का प्रयास हो रहा है.

इस मामले में पुलिस स्टेशन में शिकायत की जाएगी. लव जिहाद में लड़के सलमान मंसूरी कठवाडा का निवासी है. इस केस में एम.एम.सैयद मुस्लिम होने से शादी करवाते हैं. बेटी के माता-पिता को किसी भी बात की जानकारी नहीं दी गई है. शादी के लिए लड़का-लड़की वकील के वेश में आए थे, ऐसा भी दावा किया गया है.

विरोध कर रहे परिजनों और संगठनों ने गंभीर आरोप लगाया 

 

जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद शहर के घीकांटा इलाके में स्थित जिला रजिस्ट्रार ऑफिस में यह हंगामा हुआ था. लव जिहाद के इस मामले में मुस्लिम लड़का और हिंदू लड़की लव मैरिज करने के लिए पहुंचते ही हिंदू संगठनों ने वहां पहुंचकर भारी विरोध प्रदर्शन किया था. इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में उत्तेजनापूर्ण माहौल देखा गया था. विरोध कर रहे परिजनों और संगठनों ने गंभीर आरोप लगाया है कि रजिस्ट्रार ऑफिस में बंद दरवाजे में सेटिंग करके यह प्रक्रिया की जा रही थी.  पुलिस का काफिला मौके पर पहुंचा

लड़की को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप भी लगाया गया है. हिंदू संगठनों ने लव जिहाद का आरोप लगाया है. शादी करने आई लड़की वकील के ड्रेस में सजी हुई आई थी, जिसे देखकर वहां मौजूद अन्य वकीलों में भी भारी रोष देखा गया था. लड़की ने नरोडा के सलमान मंसूरी नामक लड़के के साथ कोर्ट मैरिज करने पहुंची थी.लड़की के परिजनों और हिंदू संगठनों ने इसे ‘लव जिहाद’ बताते हुए विरोध दर्ज कराया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस का काफिला मौके पर दौड़ आया था और मामले को शांत करने का प्रयास किया था.