Saturday, February 28, 2026
Uncategorized

मध्य प्रदेश में हिन्दू से मुसलमाननी बनाने की साजिश, जिहादी लड़कियां रच रही साजिश

ब्यूटीशियन को पिलाई नशीली चाय, रेप फिर धर्म परिवर्तन… भोपाल ‘हनीट्रैप’ गैंग की पूरी कहानी
भोपाल में छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय ब्यूटीशियन ने आरोप लगाया है कि उसकी सहेलियों ने साजिश कर उसे जाल में फंसाया, नशीला पदार्थ देकर अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म कराया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. एक अन्य युवती ने भी गैंग पर शोषण और देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है. पुलिस ने चार आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है.

भोपाल में भरोसे को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. छत्तीसगढ़ से करियर बनाने आई 21 साल की ब्यूटीशियन ने आरोप लगाया है कि उसकी ही करीबी सहेलियों ने उसे साजिशन जाल में फंसा दिया. पीड़िता का दावा है कि जिन लड़कियों को वह परिवार जैसा मानती थी, उन्होंने रेप कराया, फिर चाय में नशीला पदार्थ देकर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. इतना ही नहीं सहेलियां उसे अलग-अलग जगह ले गईं और उसका दुष्कर्म कराया.

दोस्ती के नाम पर रची गई साजिश
पीड़िता अपने मामा के साथ भोपाल के बागसेवनिया थाने पहुंची और पूरी घटना बताई. उसके मुताबिक 31 दिसंबर 2024 को एक बर्थडे पार्टी में उसकी मुलाकात अमरीन उर्फ माहिरा नाम की युवती से हुई थी. समय के साथ दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और वह अमरीन के घर रहने लगी. आरोप है कि अमरीन पहले भी अपनी एक सहेली का धर्म परिवर्तन कराकर उसकी शादी अपने भाई से करा चुकी थी और अब उसका अगला निशाना यही ब्यूटिशियन थी.

नशीला पदार्थ देकर कई जगह किया शोषण
पीड़िता का कहना है कि अमरीन का परिचित चंदन यादव अगस्त 2025 में उसे धमकाकर एक स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद नवंबर 2025 में अमरीन उसे गांधीनगर ले गई, जहां उसके भाई बिलाल ने कथित तौर पर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ गलत काम किया.

Leave a Reply