Friday, February 20, 2026
Uncategorized

मुसलमान लड़की को हुआ हिंदू से प्यार,मुसलमान भाई ने कर दी हत्या लड़की की

सैनी समाज के हिंदू युवक से था रूपजहाँ को प्यार, भाई जाने आलम ने ले ली जान: UP के संभल में ऑनर किलिंग, खुद हत्यारे ने पुलिस को फोन पर दी सूचना

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में भाई जाने आलम ने अपनी बहन रुपजहाँ की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, रूपजहाँ सैनी समाज के एक हिंदू युवक से प्यार करती थी और उसके साथ शादी करना चाहती थी। लेकिन यह बात भाई को मंजूर नहीं थी, इसीलिए बहन की हत्या कर दी। हत्या के बाद खुद फोन कर पुलिस को बुलाया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑनर किलिंग की यह घटना मतावली पट्टी जग्गू गाँव की है, जहाँ एक मुस्लिम परिवार में 5 बच्चे हैं। इनमें तीन बेटे और दो बेटियाँ हैं। गुरुवार (19 फरवरी 2026) रात को पूरा परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। केवल तीसरे नंबर की बेटी रूपजहाँ और उसका भाई जाने आलम घर पर अकेले थे। तभी जाने आलम ने बहन को मौत के घाट सुला दिया।

पुलिस ने बताया कि एक दिन पहले बुधवार (18 फरवरी 2026) को रूपजहाँ अपने हिंदू प्रेमी के साथ चली गई थी। उसने पुलिस थाने पहुँचकर खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी के साथ रहने और सुरक्षा की माँग की थी। इसके बाद रूपजहाँ हिंदू प्रेमी के रिश्तेदार के घर चली गई। जहाँ रूपजहाँ के परिजन उसे जबरदस्ती वापस ले आए।

भाई जाने आलम ने पुलिस को बताया कि बहन के इस कदम से गाँव में काफी बदनामी हो रही थी और लोग ताने दे रहे थे। उसने कहा कि लोगों की बातें बर्दाश्त से बाहर हो रही थीं, इसीलिए बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित भाई जाने आलम को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply