Friday, February 6, 2026
Uncategorized

मोहम्मद फुरकान बन गया अजय,फंसाई हिंदू महिला,पैसे हड़प गया इज्जत भी

अजय बनकर फुरकान ने फँसाया, जबरन इस्लाम कबूल करवाया और निकाह कर हड़पी लाखों की रकम: 4 हिन्दू महिलाओं से अब भी संपर्क में

हरियाणा के यमुनानगर में फुकरान ने अपना नाम अजय बता कर हिन्दू महिला को अपने प्रेम जाल में फँसाया। वह 6 महीने तक उसे गुमराह करता रहा। इसके बाद जब महिला को पता चल गया तो उसने दबाव डाल कर उसका धर्मपरिवर्तन करवाया और उससे निकाह कर लिया। इसके बाद पहली बीवी रुबीना के नाम पर ही उसका नाम रुबीना रख कर आधार कार्ड बनवा लिया। फुकरान को लेकर महिला ने कई खुलासे किए हैं।

महिला का कहना है कि फुकरान को हिन्दू महिला से निकाह करने पर एक कार्यक्रम में सम्मानित भी किया गया था। वह अभी भी 4 हिन्दू महिलाओं के संपर्क में था। सबसे अलग-अलग बात कर उन्हें निकाह करने के लिए कहता था।

तंग आकर महिला ने थर्मामीटर का पारा खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। महिला का कहना है कि उसके शौहर ने अपने परिवारवालों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। अब वह तंग आ चुकी है और हिन्दू धर्म में वापस आना चाहती है। महिला के मुताबिक, उसे निकाह से पहले जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया गया ।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली महिला का कहना है कि वह पति से तलाक के बाद यमुनानगर में ही एक ऑफिस में काम करती थी। फुकरान ऑफिस में आता-जाता था। 2020 में फुरकान ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। उसके बाद बातचीत हुई और दोनों मिलने लगे। कुछ दिनों बाद उसे देवबंद लेकर फुकरान गया और जबरन धर्म परिवर्तन करवाया। देवबंद में उससे कलमा पढ़वाया गया और उसका नाम रुबीना रख दिया। इसके बाद निकाह कर लिया। यहाँ तक कि दस्तावेजों में भी उसका नाम रुबीना कर दिया गया।

महिला का कहना है कि जब वह फुकरान से मिली थी तो वह अजय बना हुआ था। उसने कभी भी मंदिर जाने और कीर्तन करने से नहीं रोका। लेकिन निकाह के कुछ दिनों बाद ही उसे हिन्दू पूजा में शामिल होने से रोका गया और देवी-देवताओं को लेकर अपशब्द बोले और फोटो जला दिया। महिला का कहना है कि उसके पति से तलाक के बाद 3 लाख 42 हजार रुपए मिले थे, जिसे फुकरान ने हड़प लिए। उसके पहले से दो बच्चे हैं।

Leave a Reply