
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पलेरा थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित सरकारी प्राथमिक स्कूल में गुरुवार की सुबह कक्षा एक में पढ़ने वाली छात्रा स्कूल पहुंची थी। स्कूल में उसकी कक्षा के शिक्षक ने बच्ची से दरिंदगी का प्रयास किया है। बच्ची ने घर पहुंचकर जब यह बात बताई हो बवाल खड़ा हो गया। घटना को लेकर पूरा गांव पुलिस थाना पहुंच गया और हंगामा किया। इसके बाद गांव वाले परिजन को लेकर तहसीलदार को भी ज्ञापन देने पहुंचे थे। हंगामा देख पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया है।
खाली कक्षा में ले जाकर गंदा काम
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कक्षा एक में पढ़ने वाली 6 साल छात्रा गुरुवार को स्कूल गई थी। स्कूल में पदस्थ कासिम खान नाम के सहायक शिक्षक जिसकी उम्र 58 साल है, वह बच्ची को एक खाली कमरे में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची ने स्कूल से घर जाकर अपनी दादी को इसकी जानकारी दी थी। जिसके बाद पूरे परिजन एकत्रित होकर आरोपी पर एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंचे थे।
120 करोड़ मोबाइल यूजर के लिए बड़ी घोषणा, सिंधिया बोले- जून 2026 तक हर गांव 4G से लैस
हिन्दू संगठनों भी मैदान में उतर आए, जमकर हंगामा किया
जैसी ही यह खबर ग्रामीणों की बीच पहुंची तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए और तुरंत सैकड़ो की संख्या में पुलिस थाना पलेरा पहुंचे हिन्दू संगठनों ने जहां पर हंगामा किया। इसके बाद वह तहसीलदार कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा ग्रामीणों ने कहा कि अगर शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज और बुलडोजर की कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण कानून को अपने हाथ में ले लेंगे।
आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, जांच जारी
टीकमगढ़ जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी शिक्षक जिसकी उम्र लगभग 58 वर्ष है गिरफ्तार कर लिया है और शिक्षक के खिलाफ पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले की विवेचना की जा रही है।






