Monday, February 2, 2026
Uncategorized

मुस्लिम हेल्थ क्लब मालिक,5 मुसलमान जिम ट्रेनर,3 मुस्लिम स्टाफ,शिकार हिंदू लड़कियां

जिम धर्मांतरण केस में सिपाही इरशाद खां गिरफ्तार: अब तक UP पुलिस ने 7 को दबोचा, हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फँसाकर करते थे ब्लैकमेल

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में ‘जिम’ की आड़ में चल रहे धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग के खेल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने ही विभाग के एक सिपाही को गिरफ्तार किया है। भदोही जीआरपी में तैनात हेड कांस्टेबल इरशाद खां को ‘आयरन फायर जिम’ का असली संचालक और साजिशकर्ता पाए जाने पर दबोचा गया है।

इससे पहले, गुरुवार (22 जनवरी 2026) सुबह पुलिस मुठभेड़ में मुख्य वांछित आरोपित फरीद अहमद के पैर में गोली लगी, जिसे खड़ंजा फाल के पास से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अब तक सिपाही समेत कुल 6 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है और शहर के पाँच जिमों को सील कर दिया गया है।

जाँच में खुलासा हुआ कि सिपाही इरशाद खां कागजों के पीछे रहकर जिम का संचालन करता था, जबकि उसका शागिर्द फरीद अहमद वहाँ ट्रेनर के रूप में हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फँसाता था। आरोपित लड़कियों से दोस्ती कर उनके आपत्तिजनक वीडियो बना लेते थे और फिर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर और ब्लैकमेल करते थे।

एसपी सोमेन बर्मा के अनुसार, आरोपितों के मोबाइल से कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपितों में शेख अली आलम, फैजल, जहीर और शादाब भी शामिल हैं, जो केजीएन सीरीज के जिमों से जुड़े थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जाँच कर रही है।

Leave a Reply