Friday, March 14, 2025
Uncategorized

मौलवी मोहम्मद इरशाद गिरफ्तार,मदरसे में अय्याशी

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक मदरसे के अंदर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। यह आरोप मदरसे में पढ़ाने वाले मौलवी इरशाद पर लगा है। दुष्कर्म में असफल रहने पर इरशाद ने 15 वर्षीया बच्ची को बेरहमी से पीटा। मौलवी को अय्याश बताते हुए बच्ची की माँ ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शुक्रवार (22 नवंबर 2024) को पुलिस ने मौलवी इरशाद को गिरफ्तार कर लिया।

मामला कुशीनगर जिले के थाना क्षेत्र खड्डा का है। यहाँ बुधवार (20 नवंबर) को एक महिला ने पुलिस में दी गई शिकायत में बताया कि उसकी 15 वर्षीया बेटी बंजारी पट्टी स्थित मदरसे में कक्षा 6 में पढ़ती है। अहलेसुन्नत मिफ्ताहुल ओलुम नाम के इस मदरसे में कई छात्र-छात्राओं को दीनी तालीम दी जाती है। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इस मदरसे में उसी इलाके का रहने वाला मौलवी इरशाद बच्चों को पढ़ाता है।

महिला ने बताया कि मंगलवार (19 नवंबर) की दोपहर 12 बजे उसकी बेटी मदरसे के कार्यालय में ग्लास रखने गई थी। तभी इरशाद ने गंदी नीयत से उसे दबोच लिया और पीड़िता को अर्धनग्न करके रेप का प्रयास करने लगा। पीड़िता शोर मचाने लगी। इस पर मौलवी भड़क गया। उसने पीड़िता को बेरहमी से पीट कर चुप करवा दिया। साथ ही घटना के बारे में किसी को भी बताने पर कत्ल की धमकी दी।

जैसे-तैसे लड़की अपने घर पहुँची और परिजनों को सारी बात बताई। मौलवी इरशाद को अय्याश बताते हुए पीड़िता की माँ ने कड़ी कार्रवाई की माँग की है। पुलिस ने इस शिकायत का संज्ञान लेकर FIR दर्ज कर ली है। यह FIR भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75 और 115 (2) के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुई है।

Leave a Reply