Wednesday, February 5, 2025
Uncategorized

भगवान गणेश गिरफ्तार हुए,मां बेटे की कांग्रेस का कारनामा, कांग्रेसी हिंदुओं की बोलती बंद

 

हद से गिरी कांग्रेस! कर्नाटक में भगवान गणेश को पुलिस से करवाया अरेस्ट

कर्नाटक में भगवान गणेश की मूर्ति के जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच हुई झड़प का मामला बढ़ता जा रहा है। राज्य की कांग्रेस सरकार को बीजेपी से चारों तरफ से घेर लिया है। दरअसल बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि कर्नाटक पुलिस ने भगवान गणेश को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि भगवान गणेश की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो पुलिस वैन में दिख रहे हैं।

लोगों का खौला खून

तस्वीर को देखकर लोगों का गुस्सा चरम पर है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। बताया जा रहा है कि भगवान गणेश के साथ-साथ कई हिन्दू को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये लोग गणेश विसर्जन पर मुसलमानों द्वारा की गई पत्थरबाजी का विरोध कर रहे थे। लोगों ने इसके लिए NIA जांच की मांग की। दो दिन पहले गणेश विसर्जन के दौरान हिन्दुओं और भगवान की प्रतिमा पर पत्थरबाजी की गई थी। इसके बाद हिंसा भड़की थी।

तेजस्वी ने उठाये सवाल

भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पर इसे लेकर हल्ला बोला है। तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि पुलिस के वैन में भगवान गणेश को ऐसे देखना भयावह है। कांग्रेस हमारे देवताओं का अपमान करने और लाखों हिंदुओं की आस्था और विश्वास को कम करने पर क्यों तुली हुई है? सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि दिन-रात लोकतंत्र की बातें करने वाली कांग्रेस, इस हद तक गिर रही है।

 

Leave a Reply