Thursday, September 19, 2024
Uncategorized

हिन्दू बनकर घूमता था मोहम्मद आमिर,बहने भी शामिल हिन्दू लड़कियां फसवाने में

नाबालिग काे ब्लैकमेल कर होटल में दुष्कर्म करने वाला आमिर ताजमहल के आसपास पूर्व में लपकागिरी करता था। पुलिस की सख्ती के बाद उसने लपकागिरी छोड़ दी थी। हाथ में कलावा बांधकर रहता है। किशाेरी का नंबर लेकर उसने उसे अपने जाल में फंसाया। आगरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

नाबालिग को उसके पड़ोस में रहने वाला आमिर ब्लैकमेल कर रहा था। शनिवार को वह उसे ताजगंज क्षेत्र के होटल अनमोल पेइंग गेस्ट में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। उस पर मतांतरण का दबाव भी बना रहा था।
हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के साथ होटल पहुंचे 14 वर्षीय किशोरी के पिता ने आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ताजगंज क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। ताजगंज क्षेत्र के कोलिहाई का रहने वाला आमिर किशोरी को लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था।

होटल अनमोल पेइंग गेस्ट में ले गया आरोपित

शनिवार दोपहर तीन बजे वह किशोरी को अपने साथ ताजगंज क्षेत्र के होटल अनमोल पेइंग गेस्ट में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और मतांरण को दबाव बनाया। किशोरी घर से कोचिंग के लिए निकली थी। देर तक वापस न आने पर पिता ने तलाश की तो उसके होटल में होने की जानकारी मिली।

हिन्दू संगठनों ने कमरे से पकड़ा आरोपित

राष्ट्रीय बजरंगदल के प्रांत अध्यक्ष रौनक ठाकुर व अन्य पदाधिकारियों के साथ किशोरी के पिता होटल पहुंच गए। उन्होंने कमरा खुलवाकर आरोपित आमिर को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया।इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसे रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

हाथ में कलावा बांधकर रहता है आरोपित

आरोपित आमिर इंटरनेट मीडिया पर काफी सक्रिय रहता है। उसका फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अकाउंट हैं, जिन पर उसने अपनी कई फोटो पोस्ट की हैं। इनमें उसके हाथ से कलावा भी बंधा दिख रहा है। वह खुद को राजा बताता था। किशोरी का मोबाइल नंबर हासिल करने के बाद उसने फोन पर उसे अपने जाल में फंसा लिया था।इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

Leave a Reply