Thursday, March 26, 2026
Uncategorized

रुखसाना बेगम बन गई थी शिवली 2 साल पहले,अपने अब्दुल के लिए,फांसी पर टंग गई,अब्दुल पार्टी में था

कहते हैं प्यार परवान चढ़ता है तो लोग शादी कर जीने-मरने की कसमों को सार्थक करते हैं पर वाराणसी में फेसबुक पर हुए प्यार के बाद शादी करने के लिए शिवलीबाग से रुखसाना बनी महिला ने पति से अनबन के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मौके पर पहुंचे डीएलडब्ल्यू चौकी इंचार्ज ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है और मायका पक्ष को सूचना दे दी है जो पश्चिम बंगाल से चल चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल की रहने वाली शिवलीबाग नामक युवती पुत्री काशीनाथ साव को वाराणसी के शमशेर से दो वर्ष पूर्व फेसबुक फेसबुक पर प्रेम हुआ था। तब वह शादीशुदा थी और उसके पांच साल की बेटी अनन्या है। शमशेर ने प्यार को परवान चढ़ाया शिवली बाग से निकाह कर उसका नाम बदल कर रूखसाना रख दिया। उसके बाद मंडुवाडीह के दक्षिणी ककरमत्ता में अपने निजी मकान में रहने लगा।

मृतका के देवर अरमान खान ने बताया की भाई शमशेर खान बीती रात पार्टी में गया हुआ था । रात्रि में 11:00 बजे मृतका ने पति को फोन किया पति के न आने पर वह अपने कमरे में चली गई। भाई अरमान खान ने बताया कि शमशेर के भोर में 3 बजे वापस आने पर उसने दरवाजा खोला और अपने कमरे में सोने चला गया और भोर में 4:30 पर वह अजान के लिए जागा तो देखा कि स्टोररूम व बाथरूम दोनो के रास्ते का दरवाजा बंद है उसने दरवाजा खटखटया लेकिन अंदर से कोई आवाज न आने पर उसने परिवारवालों को उठाया और उन लोगो ने पीछे के रोशनदान से सीढ़ी लगाकर देखा तो मृतका रुखसाना दीवार में हुक के सहारे साड़ी से फांसी लगाए हुए थी । परिजनों ने पुलिस को सूचना दी ।

Leave a Reply