Tuesday, February 24, 2026
Uncategorized

मुसलमान महिलाओं की लाशों से कब्र में बलात्कार करने वाला पकड़ाया,नाम मोहम्मद अय्यूब खान

कब्रों में महिलाओं के शवों से छेड़छाड करने वाला अय्यूब खान.

खंडवा में कब्र खोदकर महिलाओं के शवों से हैवानियत करने वाला आरोपी अय्यूब खान आदतन अपराधी है. उसकी इन वहशियाना हरकतों से तंग आकर न सिर्फ उसका परिवार, बल्कि गांव वाले भी उससे दूरी बनाए रखते हैं. पुलिस थानों में हैवान के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

हत्या के मामले में 50 साल का अय्यूब जेल में रह चुका है. इसी साल 15 मई को ही आजीवन कारावास की सजा काटकर इंदौर की केंद्रीय जेल से रिहा हुआ था.

हैरानी की बात है कि रिहाई के चार दिन बाद ही यानी 19 मई को उसने खंडवा और सिहाड़ा के कब्रिस्तानों में महिलाओं की ताजा कब्रें खोलकर छेड़छाड़ की. इसके बाद 21 सितंबर को उसने फिर वही पाशविक कृत्य दोहराया.

बताया गया कि शातिर अपराधी दिन के उजाले में महिलाओं की कब्रों की रेकी कर लेता था और अमावस की अंधेरी रात में शवों से गंदी हरकत करता था.

कब्रिस्तानों में लगे सीसीटीवी फुटेज के कारण वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया. अब पुलिस उसके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई कर रही है, ताकि कठोर सजा दिलाई जा सके.

खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने बताया, मुंदवाड़ा गांव का रहने वाला अय्यूब खान आदतन अपराधी है. वह थाने में निगरानीशुदा बदमाश के रूप में दर्ज है.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बीते 21 सितंबर को सूचना मिली कि खंडवा के बड़े कब्रिस्तान में दो कब्रों के साथ  छेड़छाड़ की गई है. कब्र की फर्शी हटा दी गई थी. इसको लेकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की FIR कोतवाली में दर्ज किया गया.

Leave a Reply