“मेरा पति जल्लाद था, वो मुझे और मेरे बच्चों को बहुत मारता-पीटता था। वो मेरे बच्चों की गर्दन पर चा@ कू रखकर मुझे ब्लैकमेल करता था। दो दिन से मेरा रो@जा था, मुझे कुछ खाने को भी नहीं दिया था। मेरी मां ने मुझे बुलाया था कि घर पर आकर रो@जा खोल लेना, तभी मेरे पति अफसर खान उर्फ बौरा आ गया, उसने मेरी मां और भाई की हत्या कर दी।
मेरे पति का एनकाउंटर करने के लिए बरेली पुलिस का बहुत-बहुत शुक्रिया, अगर पुलिस उसे नहीं मारती तो वो मुझे और मेरे बच्चों को मार देता। मैं बरेली पुलिस के पैर पकड़कर उनका शुक्रिया अदा करना चाहती हूं।”
ये कहना है एनकाउंटर में ढेर हुए अफसर की बेग़म सायमा का। बरेली के खुशलोक हॉस्पिटल में भर्ती सायमा की हालत स्थिर है। उसे जब पता चला कि उसके पति का एनकाउंटर हो गया है, तो उसके चेहरे पर राहत के भाव थे। उसने कहा- “अल्ला का शुक्र है, अब मेरे बच्चे और हम सब सुरक्षित रहेंगे।”






