राज्य मंत्री ने बताया कि उक्त जमीन पर लोगों ने कब्जा करके अपने पक्के मकान बना लिए थे। इसके बाद स्थानीय सरकार की मदद से वहाँ रोहिंग्या लोगों को बसाया गया। इस संबंध में उन्होंने एलजी से बात की और एलजी ने उन्हें आश्वासन दिया कि जमीन को खाली कराने के लिए सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा था कि वह प्रदेश की एक-एक इंच की जमीन को खाली करवाएँगे।
बता दें कि जिस मदनपुर खादर इलाके में यूपी सरकार की कार्रवाई हुई है। वो इलाका ओखला विधानसभा में आता है और वहाँ के विधायक का नाम अमानतुल्लाह खान है। ऐसे में यूपी के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह का कहना है कि वहाँ के विधायक ने कुछ अराजकता की है और उनके विरुद्ध शिकायत भी हुई है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले यूपी के अन्य इलाकों में अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की गई थी। इसमें प्रशासन ने सरकारी जमीनों पर बने धार्मिक स्थलों को हटवाया था। हालाँकि इस बार दिल्ली से सटे इलाके में योगी सरकार का बुल्डोजर चला है और इस कार्रवाई में रोहिंग्याओं के कब्जे से सिंचाई विभाग की जमीन के बड़े हिस्से को मुक्त करवाया गया है।
इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस कदम की आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे पोस्ट में देख सकते हैं कि बिन अवैध कब्जे वाली बात का जिक्र किए कार्रवाई के लिए योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। सैयद फरमान तस्वीरें साझा करते हुए लिखते हैं,
दिल्ली में यूपी सरकार की जमीन पर बने रोहिंग्या कैम्प पर योगी ने चलवा दिया बुल्डोजर; मंत्री ने किया tweet
उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने रोहिंग्या कैम्प को तुड़वा दिया।

नई दिल्ली. दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में सरकारी जमीन पर बने रोहिंग्या कैम्प के खिलाफ यूपी की योगी सरकार ने गुरुवार को एक्शन दिखा दिया। उसे तुड़वा दिया गया। यह जमीन सिंचाई विभाग की है, जिस पर रोहिंग्याओं ने कब्जा कर लिया था। करीब 5.21 एकड़ जमीन की कीमत 150 करोड़ रुपए बताई जाती है।
बड़ी संख्या में बस गए हैं रोहिंग्या
यूपी सरकार में जलमंत्री महेंद्र सिंह ने अतिक्रमण हटान की कार्रवाई का एक वीडियो ट्वीट करके लिखा कि दिल्ली में फिर से चला योगी का बुल्डोजर, योगी सरकार की दिल्ली में बड़ी कार्यवाही, मदनपुर खादर में सुबह 4 बजे ही कार्यवाही कर सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे से रोहंगिया केम्पों को हटाया गया एवं अवैध कब्जे तोड़े गए उ.प्र.सिंचाई विभाग की 2.10 हेक्टेयर जमीन मुक्त कराई।
बता दें कि दिल्ली के कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन इलाके में बड़ी संख्या में रोहिंग्या मुसलमान आकर बस गए हैं। वे धीरे-धीरे सरकारी जमीनों पर कब्जा करते जा रहे हैं। योगी के मंत्री ने कहा कि आगे और भी बड़ी कार्रवाइयां होंगी।





