पुलिस ने गैंग में शामिल पति-पत्नी और तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 4 मोबाइल फोन, चेकबुक, पासबुक, पासपोर्ट, 3 एटीएम कार्ड, 3 पैनकार्ड, 6 वेब कैमरे, 6 लैपटॉप, चांदी की ज्वैलरी, 8 हजार रुपए कैश, 50 महिला के अंडर गारमेंट और भारी मात्रा में आपत्तिजनक उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि लड़कियों को नौकरी पर रखकर दंपति इस ब्लैकमेलर गैंग को चला रहे थे।
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि गुजरात पुलिस से मिले इनपुट के बाद पुलिस ने राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी.1 सोसाइटी के दो फ्लैटों में छापेमारी की और मौके से पति-पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक उपकरण बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों में योगेश गौतम, उसकी पत्नी सपना, निकिता, निधि और प्रिया शामिल हैं। सभी आरोपी गाजियाबाद के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं। एसपी सिटी ने बताया कि सभी आरोपी 12वीं पास हैं। योगेश और उसकी पत्नी सपना पूरे गैंग को ऑपरेट करते थे।
पोर्न साइट्स पर आईडी बनाकर ग्राहक फंसाती थी पत्नी
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि गैंग सरगना योगेश लोगों को वीडियो कॉलिंग करने के लिए लड़कियों को जगह की व्यवस्था करता था। साथ ही बैंक खातों और कॉलिंग के दौरान इस्तेमाल होने वाली अश्लील व आपत्तिजनक सामग्री का भी वही बंदोबस्त करता था। जबकि उसकी पत्नी सपना पॉर्न वेबसाइट स्ट्रिपचैट डॉट कॉम पर आईडी बनाकर ग्राहकों को फंसाती थी। अन्य तीनों युवतियां लोगों को वीडियो कॉल कर स्क्रीन सेवर या फिर दूसरे मोबाइल फोन से उनकी न्यूड वीडियो बना लेती थी। एसपी सिटी ने बताया कि इस काम के लिए सरगना योगेश लड़कियों को 25 हजार रुपए प्रति माह सैलरी देता था। लोगों की न्यूड वीडियो बनाने के बाद गैंग के सदस्य लोगों को ब्लैकमेल करते थे। उनकी अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम ऐंठते थे। पुलिस का कहना है कि गैंग में अन्य युवतियों भी शामिल हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है।
आस्ट्रेलिया में रहने वाले सनी ने दिया था सपना को यह आइडिया
एसपी सिटी ने बताया कि करीब पांच साल पूर्व सपना अविवाहित थी। डीयू में बीए फस्र्ट ईयर की पढ़ाई छोडऩे के बाद वह काम की तलाश में इंटरनेट पर नौकरी सर्च करती रहती थी। इसी दौरान आस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय मूल के सनी नामक युवक से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हो गई। सपना ने सनी से भी कामकाज के सिलसिले में बातचीत की। इस पर सनी ने सपना से कहा कि लड़कियों के लिए पैसा कमाना काफी आसान है और उसने सपना को ब्लैकमेलिंग के धंधे के टिप्स दे दिए। जिसके बाद सपना ने पॉर्न वेबसाइट स्ट्रिपचैट डॉट कॉम पर खुद का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पहले पासपोर्ट बनवाया और फिर वेब साइट पर रजिस्ट्रेशन करा लिया। इसके बाद उसने लोगों की न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का धंधा शुरू कर दिया।
कॉलेज के दोस्त से की शादी, बाद में दोनों ने शुरू कर दिया धंधा
साइबर सेल प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि सपना और योगेश की मुलाकात डीयू में पढऩे और पासपोर्ट बनवाने के दौरान हुई थी। दोनों बीए फस्र्ट के स्टूडेंट थे। दोनों ने फस्र्ट ईयर में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और करीब तीन साल पहले दोनों ने शादी कर ली। सुमित ने बताया कि शादी करने के बाद सपना नौकरी के बहाने नोएडा जाने लगी। वहां उसने एक कमरा किराए पर ले रखा था। कमरे पर जाकर सपना लोगों को वीडियो कॉल करती थी और उनकी न्यूड वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठती थी। इस संबंध में उसने पति योगेश को कुछ नहीं बताया था, लेकिन सपना के पास मोटी रकम जमा होने पर योगेश ने उसकी नौकरी के बारे में पूछा तो सपना ने अपने धंधे के बारे में पति को जानकारी दी। जिसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर ब्लैकमेलिंग का धंधा शुरू कर दिया।
पैसे बचाने के चक्कर में मोटी रकम लुटवा बैठे तमाम शौकीन
एसएचओ नंदग्राम अमित कुमार ने बताया कि स्ट्रिपचैट डॉट कॉम वेबसाइट पर युवतियों से वीडियो कॉल कर अश्लीलता करने में लोगों को 234 रुपए प्रति मिनट पे करना पड़ता था। इससे बचने के लिए लोग पकड़ी गईं युवतियों का पसर्नल नंबर लेकर वीडियो कॉल करते थे। वीडियो कॉल पर युवतियां सैक्सी ड्रेस पहन कर लोगों की उत्तेजना को भडक़ाती थीं और उन्हें निर्वस्त्र कराकर उनकी वीडियो रिकॉर्ड कर लेती थी। इसके बाद उस व्यक्ति को ब्लैकमेल करने का काम शुरू होता था। एसएचओ ने बताया कि आरोपियों ने उक्त धंधे के लिए सोसाइटी में दो फ्लैट 8-8 हजार रुपए किराए पर ले रखे थे। जहां दिन रात लड़कियां वीडियो कॉलिंग कर लोगों को अपने जाल में फंसाती थी।
गुजरात में दर्ज हुई एफआईआर तो पकड़े गए आरोपी
पुलिस का कहना है कि गुजरात के राजकोट में एक कंपनी मालिक ने अपने अकाउंटेंट के खिलाफ 90 लाख रुपए के गबन का केस दर्ज कराया था। गुजरात पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल की तो पता चला कि यह रकम गाजियाबाद के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। अकाउंटेंट ने पुलिस को बताया कि गैंग की सदस्यों ने उनकी न्यूड वीडियो बना ली थी जिसके आधार पर वह बीते तीन सालों से उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। वह कंपनी की रकम को उनके खाते में ट्रांसफर करता था। पुलिस का कहना है कि गुजरात पुलिस इस सिलसिले में गाजियाबाद आई तो उनसे जानकारी जुटाने के बाद उक्त गैंग का पर्दाफाश किया गया।
एसएसपी बोले- लोकलाज छोडक़र सामने आएं पीडि़त
एसएसपी पवन कुमार ने गैंग का शिकार हुए लोगों से अपील की कि वह लोकलाज को छोडक़र पुलिस के सामने आएं और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। एसएसपी का कहना है कि पुलिस आरोपियों के बैंक खातों को भी खंगाल रही है। जिन लोगों के खातों से उनके खातों में रकम ट्रांसफर हुई है ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनसे तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ और भी केस दर्ज किए जाएंगे।
Mnsnews > Uncategorized > हनीट्रैप गैंग पकड़ाया: ब्लू फिल्म,MMS और पोर्नसाइट से पकड़ते थे,फंसे लोगों की गिनती जारी





