Tuesday, March 24, 2026
Uncategorized

हिन्दू युवक की मॉब लिंचिंग,मोहम्मद रमज़ान अली समेत अन्य अपराधी,सेक्युलर दलाल नेताओं की चुप्पी,नपुंसक बने बोलती बंद

दिल्ली के संगम विहार इलाके में घर लौट रहे दो युवकों पर 7-8 लोगों के समूह ने जानलेवा हमला किया। इसमें 24 वर्षीय जतिन की मौत हो गई। उसके साथी पंकज को भी चोटें आई। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने रमजान अली को गिरफ्तार किया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। घटना 19 दिसम्बर 2021 (रविवार) की है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जतिन और पंकज पर पत्थरों से हमला किया गया। जमीन पर पटक कर तब तक मारा गया जब तक दोनों बेहोश नहीं हो गए। इनके पास से 3 हजार रुपए भी लूट लिए। बाद में दोनों पीड़ितों को नाले में फेंक आरोपित फरार हो गए। आसपास से गुजरने वालों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान 22 दिसम्बर को जतिन की मौत हो गई। जतिन बेरोजगार था जो अपने परिवार के साथ संगम विहार की F ब्लॉक कॉलोनी में रहता था। घटना के दिन वह अपने दोस्त सचिन के भाई की जन्मदिन पार्टी से लौट रहा था। रात करीब दो बजे जब वह पैदल ही पंकज के साथ जा रहा था तो गली नंबर 3 में रमजान और उसके साथियों ने हमला कर दिया।

मामले की पुष्टि करते हुए ADCP हर्षवर्धन ने कहा है कि लूट और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। जतिन की मौत के बाद अब इसमें दफ़ा 302 IPC बढ़ाई जा रही है। रमज़ान अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी फरार आरोपितों की लताश की जा रही है और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply