Sunday, March 29, 2026
Uncategorized

मौलाना ने करवा दिया गैंगरेप, हलाला के नाम पर,अब फरार

मेरठ
हलाला के नाम पर महिला के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मौलाना ने साजिश के तहत महिला को होटल में पहुंचाया, जहां दो लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मौलाना अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

शेख राशिद, वकार यूनुस, शोएब अख्तर…क्या हिंदू-मुस्लिम की इस नापाक साजिश में फंस रहे हैं हम
लिसाड़ी गेट इलाके के रहने वाले एक दंपति ने घरेलू कलह के कारण छह महीने पहले आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। तलाक के बावजूद दोनों आपस में मिलते रहे। इसी दौरान उन्होंने फिर से निकाह करने का निर्णय लिया। महिला ने पति के जानकार मौलाना सरफराज से इस बारे में बात की।

मौलाना ने दी हलाला की सलाह
सरफराज ने उसे इसके लिए हलाला के लिए कहा। उसने बताया कि हलाला के लिए पहले किसी अन्य व्यक्ति से शादी कर उससे तलाक लेना होगा। उसके बाद वह अपने पहले पति से दोबारा शादी कर सकती है।
शादी कर तलाक करने की कही बात
सरफराज ने हलाला के लिए बागपत के रियासत से बात करने की बात महिला से कही थी। उसने बताया था कि रियासत महिला से शादी करने के बाद उसे तलाक दे देगा। आरोप है कि शनिवार की रात मौलाना पीड़िता को अपनी बाइक पर बैठा कर एनएच-58 स्थित एक होटल पर छोड़ आया। वहां रियायत के साथ उसके गांव का उम्मेद भी मौजूद था।
दोनों आरोपियों ने पीड़िता के साथ किया गैंगरेप
आरोप है कि होटल में रियायत और उम्मेद ने महिला के साथ गैंगरेप किया और उसके बाद पीड़िता को होटल में छोड़ कर वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने अपने मौसेरे भाई को सारी घटना बताई। भाई ने थाना टीपी नगर को घटना की जानकारी दी।

मौलाना फरार, दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर रियायत और उम्मेद को गिरफ्तार कर लिया है। मौलाना सरफराज फरार है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि होटल में दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। होटल की भूमिका की भी जांच की जा रही है। महिला को होटल पहुंचाने के आरोपी की तलाश में पुलिस लगी हुई है।

Leave a Reply