Sunday, March 22, 2026
Uncategorized

DSP ने किया महिला कांस्टेबल का गैंगरेप

कोटा. राजस्थान में आए दिन महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। अब तो यहां आलम ये हो गया है कि रक्षक ही भक्षक बनने लगे हैं। क्योंकि अब जो मामला सामने आया है उससे प्रदेश की पूरा पुलिस विभाग शर्मसार हो गया है। कोटा जिले में एक महिला कांस्टेबल ने पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और पूर्व सरपंच के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है।

डीएसपी ही निकला दरिंदा
दरअसल, लेडी सिपाही ने यह मामला कोटा जिले के बोरखेड़ा थाने में दर्ज कराया है। जहां पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि कोटा ग्रामीण क्षेत्र के निलंबित उपाधीक्षक विजय शंकर शर्मा और बद्री आर्य ने उसके साथ रेप किया है। दोनों उसे मथुरा और वृंदावन घुमाने का बोलकर ले गए और वहां ले जाकर उसके साथ हैवानियत की। सपी डॉ विकास पाठक ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जिसमें उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी लगे हुए हैं।

महिला ने सुनाई पूरी कहानी कैसे हैवान ले गए मथुरा
पीड़िता ने बताया कि 12 नवंबर को ट्रेन से मथुरा जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची थी। जहां बद्री आर्य ने फोन किया। बद्री आर्य, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बुलाया। वहां बद्री के साथ विजय शंकर शर्मा भी खड़े थे। विजय शंकर शर्मा डरा धमका कर उसे अपने साथ ट्रेन से मथुरा ले गए। स्टेशन पर स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी मिली। जिसमें बैठकर हम गांव जतीपुरा चले गए। परिक्रमा पूरी करने के बाद वहां से वृंदावन चले गए। वहां धर्मशाला में विजय शंकर ने दुष्कर्म किया।

डीएसी पर पहले भी लग चुका है छेड़छाड़ का आरोप
विजय शंकर के खिलाफ साल 2019 में बोरखेड़ा थाने मे छेड़छाड़ मामला दर्ज हुआ था। मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है। इससे पहले नयापुरा थाने में भी साल 2017 में एक मामला दर्ज हो चुका है। विजय शंकर शर्मा कोटा ग्रामीण में तैनात थे। ईटावा डिप्टी रहते हुए कुछ समय पहले ही उन्हें निलंबित कर दिया गया है। वहीं दूसरा बद्री आर्य आरोपी पूर्व सरपंच रह चुका है। बताया जा रहा है कि वो जिला परिषद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। लेकिन इससे पहले उसने यह शर्मनाक काम कर दिया।

Leave a Reply