सिंगरौली. जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। किशोरी मां के लिए मेडिकल स्टोर दवा लेने मेडिकल स्टोर गई थी, लौटते समय तीन आरोपियों ने रास्ते से अपहरण कर लिया और एक निर्माणाधीन मकान में बंधक बनाकर गैंगरेप किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद कर दो को रेप, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
घटना मंगलवार की रात की है। जानकारी के अनुसार बरगवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली १५ वर्षीय किशेारी मां को बुखार आया था।मंगलवार शाम तक जब आराम नहीं मिला तो मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिए गई थी। वहां से जब लौट रही थी तो तीन आरोपी उसे मिल गए। पहले तो घर छोडऩे की बात कहकर रोकने की कोशिश की पर जब लड़की नहीं रुकी और तेज चलने लगी तो आरोपियों ने उसे दबोच लिया।
किशोरी रोती रही पर दरिंदे नहीं माने, किशोरी को उठाकर निर्माणाधीन मकान में ले गए और तीनों ने बलात्कार किया। रात को घर लौटकर किशोरी ने आपबीती सुनाई तो बुधवार को परिजन बरगवां थाना लेकर गए और प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण, रेप और पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों भैया खान और बबुआ खान को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी बचऊ खान फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।





