महिला नेत्री को लोकसभा इलेक्शन में टिकट का झांसा देकर कथित कांग्रेस नेता तैय्यब अंसारी उर्फ एमटी ने अपने जाल में फंसाया। लाखों रुपये ऐंठे और कई साल तक अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। पीड़िता ने चिनहट कोतवाली में आरोपित के विरूद्ध केस दर्ज कराया था।
पुलिस ने नेता तैय्यब अंसारी को बरेली के एक होटल से पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने बताया कि अरेस्ट आरोपित तैय्यब अंसारी मड़ियांव के मोहिबुल्लापुर का निवासी है। उसकी उम्र लगभग 52 वर्ष है। वह खुद को कांग्रेस पार्टी का राज्यसभा मेंबर बताता था। पीड़ित महिला ने आरोपित के विरूद्ध पिछले वर्ष चिनहट थाने में केस दर्ज कराया था।
पीड़िता का आरोप था कि तैय्यब ने उसे लोकसभा में टिकट दिलाने का झांसा दिया था। इसके बदले में उसने लाखों रुपये ऐंठे। रेप करता रहा। जब टिकट नहीं दिला पाया तो विरोध कर रुपयों की मांग की। इस पर उसने राज्यसभा सदस्य बनवाने का आश्वासन देता रहा और रुपयों के नाम पर टाल मटोल करता रहा। रुपये वापसी पर जोर दिया तो वह डराने-धमकाने लगा था।
महिला ने पिछले वर्ष तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। आरोपित तैय्यब की लोकेशन बरेली मिली थी। पुलिस फोर्स भेजकर लोकेशन के आधार पर रेड की गई तो वह बरेली में बड़ी काली बाड़ी के पास स्थित होटल मोती महल के कमरा नंबर 110 में मिला। जहां से नेताजी को अरेस्ट कर लिया गया।






