Sunday, March 15, 2026
Uncategorized

मोहम्मद रिज़वान, मोहम्मद वकील गिरफ्तार, लड़की बनकर फेसबुक पर वसूलते थे पैसे

पानीपत. हरियाण के पानीपत जिले में पुलिस ने ऐसे गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया है, जो इंटरनेट मीडिया पर लड़की के नाम की फर्जी फेसबुक (Facebook) आइडी बना पहले फ्रेंड रिकवेस्ट भेज दोस्ती करते और फिर अश्लील वीडियो बनाकर पैसे ऐंठते थे. आरोपित राजस्थान के रहने वाले हैं. आरोपित रिजवान निवासी ओलन्दा व मोहम्मद वकील निवासी कैथवाड़ा, भरतपुर राजस्थान का रहने वाला है.
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि सोशल मिडिया पर लड़की के नाम से फर्जी फेसबुक अकांउट बना फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज अश्लील वीडियो बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. ये गिरोह सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो अपलोड करने की धमकी दे पैसे ऐंठता था. पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को काबू करने में कामयाबी हासिल की.

आरोपित फ्रॉड सिम कार्ड का प्रयोग कर लड़की के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना अज्ञात नंबरो पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे. बाद में फ्रेंड बनाकर भरोसे में लेकर मैसेंजर पर वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बना लेते थे. बाद मे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे दबाव बनाकर पैसे ऐंठने की वारदात को अंजाम देते थे.इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया आरोपितों ने दिसम्बर में थाना किला क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ इस प्रकार से वारदात को अंजाम देकर 10 हजार रूपये ऐंठ लिए थे.

 

Leave a Reply