Tuesday, March 24, 2026
Uncategorized

ALERT NEWS: फर्जी खबर से सावधान,न केंद्र सरकार, न राज्य सरकार ने जारी किया है

Fake News Alert: क्या आपने सोशल मीडिया पर कोई मैसेज देखा है, जिसमें कहा गया है कि भारत सरकार ने 31 दिसंबर तक भारत बंद का ऐलान किया है. अगर हां, तो आपको बता दें कि यह मैसेज पूरी तरह फर्जी और झूठा है.

इसलिए इस मैसेज पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं करें. PIB फैक्ट चेक ने यह जानकारी दी है.
PIB फैक्ट चेक ने ट्वीट करके कहा है कि सोशल मीडिया पर सोशल मीडिया पर वायरल एक फर्जी तस्वीर में दावा किया जा रहा है कि 31 दिसंबर तक भारत बंद का ऐलान कर दिया गया है. उसने बताया है कि केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के संबंध में ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है. उसका कहना है कि कृप्या ऐसी भ्रामक तस्वीरों या संदेशों को आगे शेयर नहीं करें. इसलिए अगर आप भी व्हाट्सऐप या किसी दूसरे मैसेजिंग ऐप या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी तस्वीर देखते हैं, तो इससे सावधान हो जाएं.

यह पूरी तरह झूठी और फर्जी है. यह कुछ शरारती लोगों द्वारा अफवाह या फेक न्यूज फैलाने का एक तरीका है. इससे बेहद सावधान रहने की जरूरत है. यह मैसेज आगे भी शेयर न करें. इससे बड़े स्तर पर लोगों के बीच अफवाह और अफरा-तफरी फैल सकती है. कोरोना माहामारी के दौर में लोग अपना ज्यादातर समय अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप पर ऑनलाइन बिताते हैं. ऐसे में साइबर अपराधी और कुछ शरारती लोग भी इसका फायदा उठा रहे हैं. और लोगों को धोखाधड़ी और गलत जानकारी का शिकार बना रहे हैं. फेक न्यूज के मामले भी बेहद बढ़ गए हैं.
इसलिए सोशल मीडिया पर दिखी किसी भी जानकारी को किसी प्रमाणित या विश्वसनीय प्लेटफॉर्म से वेरिफाई करना बेहद जरूरी हो गया है. अगर आप भी कोई मैसेज या तस्वीर या स्क्रीनशॉट देखते हैं, तो उसे सरकार के किसी आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर चेक कर लें. इससे आप गलत जानकारी का शिकार होने से बच जाएंगे.
PIB फैक्ट चेक ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस फर्जी तस्वीर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. यह किसी न्यूज चैनल का देखने में लग रहा है. इसमें ब्रेकिंग के नीचे लिखा है कि 31 दिसंबर तक पूरे भारत बंद का ऐलान. इसमें कहा गया है कि देश में दुकान बाजार मॉल सब बंद रहेंगे. लेकिन यह स्क्रीनशॉट फर्जी है.

Leave a Reply