Sunday, March 15, 2026
Uncategorized

संजीमा खातून गिरफ्तार: हिन्दू नाम रखकर बेच रही नकली नोट,

मालदाः गाड़ी में अकेली युवती को बैठे देख गश्ती दल आगे बढ़ गया था। अचानक दारोगा को क्या शक हुआ कि वह गाड़ी लौटाकर उस कार के करीब पहुंचे, जिसमें यह सुंदर सी दिखने वाली युवती अकेली बैठी हुई थी। यह घटना फरक्का की है।

सुबह के करीब पांच बजे फरक्का बैराज के पास यह गश्ती चल रही थी। घने कुहासे के बीच से आते- जाते सारे वाहनों पर पुलिस की नजर थी और जिस पर संदेह होता था, उस गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली जाती ती। इसी क्रम में एक छोटी कार में बैठी अकेली युवती को देखकर ही पुलिस अधिकारी का दिमाग ठनका था।

इतनी सुबह यहां पर अकेले लड़की क्यों है, इसी बात को सोचकर वह अपने गश्ती वाहन को वापस ले आये थे। संदेह होने की वजह से जब गाड़ी की तलाशी ली गयी तो उसमें जाली नोट भरा हुआ पाया गया। जांच में यह स्पष्ट हो गया कि यह सारा जाली नोट पाकिस्तान में छापा गया है, ऐसा पुलिस का दावा है।

महिला को हिरासत में लेने के बाद उस कार से कुल चार लाख रुपये के जाली नोट बरामद किये गये। थाना में पूछताछ से पहले पुलिस को यह अंदेशा था कि यह किसी बड़े परिवार की लड़की है। बाद में पूछताछ में इस तीस साल की महिला ने अपना नाम संजीमा खातून बताया है।

गाड़ी में अकेली मिली युवती से अभी पूछताछ जारी है

उसके मुताबिक वह मालदा के कालियाचक के बाबूहाट की रहने वाली हैं। उसने बताया कि बारह साल पहले उसकी शादी हुई थी लेकिन दो साल के भीतर ही तलाक भी हो गया था। थाना प्रभारी देवव्रत चक्रवर्ती के मुताबिक पुलिस के पास जाली नोट के कारोबारियों के बारे में एक गुप्त सूचना आयी थी।

इसी वजह से इतनी सुबह को गाड़ियों की तलाशी का यह अभियान चलाया गया था। नाका पर भी गाड़ियों की जांच की जा रही थी। उनके मुताबिक महिला के पास पांच सौ रुपये के आठ बंडल पाये गये हैं। जो कुल चार लाख रुपये हैं।

Leave a Reply