Wednesday, February 25, 2026
Uncategorized

पाकिस्तान ने झूठ बोला ब्लेंक चैक पर,रूस ने नंगा कर दिया,कुछ नही दे रहे इसको

 रूस के विदेश मंत्री ने 9 साल बाद पाकिस्‍तान का दौरा किया है। रूस के विदेश मंत्री सरगेई लैवरोव ने पिछले हफ्ते इस्‍लामाबाद पहुंचकर पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को एक महत्‍वपूर्ण संदेश दिया। यह संदेश रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन द्वारा भेजा गया है।  एक वरिष्‍ठ पाकिस्‍तानी अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि लैवरोव ने कहा कि मैं यहां मेरे राष्‍ट्रपति का एक संदेश लेकर आया हूं, जिसमें कहा गया है हम किसी भी सहायता के लिए तैयार हैं, पाकिस्‍तान को जिस चीज की भी जरूरत है रूस उसे उपलब्‍ध कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

पाकिस्तान और रूसी प्रतिनिधिमंडल के बीच बंद दरवाजे के पीछे हुई बैठक में मौजूद इस अधिकारी ने कहा कि दूसरे शब्‍दों में कहा जाए तो रूसी राष्‍ट्रपति ने हमें ब्‍लैंक चेक की पेशकश की है। अधिकारी ने बताया कि पुतिन ने पाकिस्‍तान को अपने टॉप डिप्‍लोमेट के जरिये यह संदेश भिजवाया है कि मॉस्‍को हर प्रकार से इस्‍लामाबाद की मदद करने को तैयार है।

Pakistan blank cheque Russia

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के दौरे के बाद पाकिस्तान ने दावा किया था उसे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तरफ से हर मोर्चे पर आर्थिक मदद मुहैया कराने का प्रस्ताव मिला है. इमरान सरकार ने इसे पुतिन सरकार की तरफ से ब्लैंक चेक का प्रस्ताव करार दिया था. लेकिन अब रूसी राजनियकों ने इसे झूठ बताया है. (फाइल फोटो-Getty Images)

Pakistan blank cheque Russia

रूस के राजनियक सूत्रों ने ब्लैंक चेक वाले पाकिस्तान के दावे को झूठा प्रचार और फेक न्यूज का हिस्सा बताया है. बिजनेस अखबार इकोनॉमिक्स टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ब्लैंक चेक वाली कोई बात नहीं है. राजनियक सूत्रों ने पाकिस्तानी मीडिया में ब्लैंक चेक संबंधी प्रकाशित खबरों को प्रोपेगेंडा और फेक न्यूज बताया है. (फाइल फोटो-Getty Images)

Pakistan blank cheque Russia

 

सूत्रों ने कहा, ‘रूस के साथ अपने रिश्तों को बढ़ा-चढ़ाकर बताने की पाकिस्तान की पुरानी आदत है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति प्रतिबद्धता को कम करने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है. मॉस्को पाकिस्तान को सैन्य उपकरण बेचने नहीं जा रहा है.’ (फाइल फोटो-Getty Images)

 

Pakistan blank cheque Russia

हाल ही में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत के बाद पाकिस्तान का दौरा किया था. उस दौरान लावरोव ने पाकिस्तान को आर्थिक मदद सहित सैन्य उपकरण मुहैया कराने की बात कही थी. इसे भारत के समक्ष चुनौती की तरह देखा गया. साथ ही विश्लेषकों ने कहा कि रूस-पाकिस्तान-चीन अब ज्यादा करीब हो रहे हैं जबकि रूस के भारत के साथ ऐतिहासिक द्विपक्षीय संबंध रहे हैं. (फोटो-PTI)

 

Pakistan blank cheque Russia

बहरहाल, पाकिस्तान के अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्यून एक्सप्रेस ने पिछले सप्ताह दावा किया था कि जब लावरोव ने भारत के बाद इस्लामाबाद का दौरा किया, तो उन्होंने पाकिस्तानी नेतृत्व को एक “महत्वपूर्ण” संदेश दिया. संदेश राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का था. (फोटो-PTI)

 

Pakistan blank cheque Russia

द ट्रिब्यून एक्सप्रेस ने एक पाकिस्तानी अधिकारी के हवाले से लिखा, लावरोव ने कहा है, ‘मैं अपने राष्ट्रपति (पुतिन) की तरफ से एक संदेश लेकर आया हूं जिसमें उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान को चाहे जिस चीज की भी जरूरत हो, रूस हर मदद के लिए तैयार है.’  (फोटो-PTI)

 

Pakistan blank cheque Russia

 

पाकिस्तानी अधिकारी का दावा था कि दूसरे शब्दों में कहें तो रूसी राष्ट्रपति ने एक तरह से ब्लैंक चेक का प्रस्ताव दिया है. दावा किया गया कि यह वो अधिकारी था जो रूसी विदेश मंत्री और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की बंद दरवाजे के पीछे हुई बातचीत में शामिल था. लेकिन अब रूसी राजनयिकों के सूत्रों ने पाकिस्तान के इस दावे को खारिज कर दिया है. (फाइल फोटो)  

 

Pakistan blank cheque Russia

फिलहाल, रूस के राजनयिक सू्त्रों ने कहा है कि पाकिस्तान की मीडिया रूस से अपने देश के रिश्ते के बारे में फेक न्यूज छापती है. रूसी राजनयिकों के इस दावे से पहले नई दिल्ली में रूसी रानयिकों ने कहा कि रूस के पाकिस्तान के साथ सीमित हैं, जबकि भारत उसका पुरानी साथी है. (फाइल फोटो-Getty Images)

 

Pakistan blank cheque Russia

नई दिल्ली में बीते बुधवार को रूसी मिशन के डिप्टी चीफ रोमन बाबूशकिन का कहना था कि रूस अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन कर रहा है और भारत के मुकाबले पाकिस्तान के साथ उसका सहयोग सीमित है. हालांकि, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई हमारा साझा एजेंडा है. इसलिए हम पाकिस्तान को आतंकवाद से निपटने के लिए सैन्य उपकरण मुहैया कराने और समर्पित युद्धाभ्यास करने में भी मदद कर रहे हैं. (फाइल फोटो)  

Leave a Reply