Saturday, April 11, 2026
Uncategorized

अपने ब्लाउज फाड़ लें,विरोधियों को फ़सायें

महिला कार्यकर्ता अपना ब्लाउज फाड़कर, विरोधियों को फँसाएँ’: केरल कॉन्ग्रेस नेता का शर्मनाक बयान आया सामने, देखें Video

केरल में विधानसभा चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले कॉन्ग्रेस के एक बड़े नेता ने विवादित बयान दिया है। इडुक्की जिला कॉन्ग्रेस अध्यक्ष सीपी मैथ्यू का एक Video सामने आया, जिसमें वे कार्यकर्ताओं को बेहद आपत्तिजनक सलाह देते दिख रहे हैं।

कॉन्ग्रेस अध्यक्ष सीपी मैथ्यू ने कहा कि अगर राजनीतिक झड़प की नौबत आए, तो महिला कार्यकर्ताओं को खुद अपना ब्लाउज फाड़ लेना चाहिए और विरोधियों पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कराना चाहिए। यह शर्मनाक बयान एक चुनावी सभा के दौरान दिया गया।

Video में सीपी मैथ्यू कह रहे हैं कि विरोधियों को कानूनी रूप से कमजोर करने के लिए महिलाओं का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा तरीका है। उन्होंने सुझाव दिया कि महिला नेता अपने कपड़े खुद फाड़कर पुलिस में शिकायत करें, जिससे केस बहुत मजबूत हो जाएगा।

सीपी मैथ्यू ने इसमें दलित (SC/ST) महिलाओं को भी शामिल करने की बात कही, ताकि एट्रोसिटी एक्ट के तहत विपक्षी नेताओं को जेल भेजा जा सके

मंच पर मौजूद नेता रहे खामोश

हैरानी की बात यह है कि जब कॉन्ग्रेस अध्यक्ष सीपी मैथ्यू यह ‘घिनौनी’ सलाह दे रहे थे, तब मंच पर केरल कॉन्ग्रेस के उपाध्यक्ष जेसन जोसेफ समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। Video में दिख रहा है कि किसी भी नेता ने मैथ्यू को रोकने या टोकने की कोशिश नहीं की।

इस Video के वायरल होते ही CPI (M) ने कॉन्ग्रेस पर हमला बोल दिया है। पार्टी का कहना है कि यह न केवल कानून का मजाक है, बल्कि कॉन्ग्रेस की अपनी महिला कार्यकर्ताओं के आत्म-सम्मान पर भी चोट है।

बता दें कि मैथ्यू पहले भी विवादों में रहे हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता को सरेआम पीटा था। कल यानी 9 अप्रैल को केरल की 140 सीटों पर वोटिंग होनी है, ऐसे में इस विवाद ने कॉन्ग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Leave a Reply