भोपाल में 11वीं की छात्रा से हुए गैंगरेप मामले में आरोपित माज खान ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले राज उगले हैं। माज खान ने कबूल किया है कि जब उसका साथी ओसाफ अली खान थार गाड़ी के अंदर नाबालिग से रेप कर रहा था, तब वह बाहर खड़ा होकर अपने आईफोन से वीडियो बना रहा था।
पुलिस ने अब उस काली थार को सीहोर के एक गाँव से बरामद कर लिया है, जिसे माज ने छिपा दिया था। आरोपित माज खान फिलहाल 13 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर है और उससे पूछताछ जारी है।
आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से 40 हजार रुपए भी वसूले थे। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल थार के अलावा तीन अन्य कारें-सियाज, स्विफ्ट और होंडा सिटी भी जब्त की हैं।
इन सभी कारों में अलग-अलग जगहों पर छात्रा के साथ ज्यादती की गई थी। माज खान पुलिस को अपने मोबाइल के बारे में लगातार गुमराह कर रहा है। उसका दावा है कि उसने फोन राजस्थान में कहीं तोड़कर फेंक दिया है। पुलिस अब माज के दो अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है जो फिलहाल फरार हैं। बता दें कि इस मामले में मुख्य आरोपित ओसाफ अली पहले ही जेल जा चुका है।






