एक शख्स ने पूरे 5 साल तक अपनी नौकरी के दौरान कुछ भी नहीं किया, फिर भी उसे दूसरे कर्मचारियों की तरह ही सैलरी हाइक और प्रमोशन मिलता रहा। इस शख्स ने बताया कि उसने साल 2015 से डेटा एंट्री ऑपरेटर की पोजिशन पर नौकरी ज्वाइन की थी। उन्हें एक ईमेल के तहत कुछ डॉक्यूमेंट्स भेजे जाते थे, जिसकी इंफॉर्मेशन उन्हें सिस्टम में फीड करनी होती थी।
उसने बताया कि वो काम के नाम पर रात भर कुछ नहीं करता था, फिर भी उसका कोई नुकसान नहीं हुआ अब वो अपना काम कैसे करता था? इस पर उसने बताया कि वो एक ऐसे कोड का इस्तेमाल करता था, जिसके जरिये उसका सारा काम कुछ मिनटों में हो जाता था। इस कोड को भी इस शख्स ने एक फ्रीलांसर से डेवलप कराया था क्योंकि उसे खुद कोडिंग नहीं आती थी।
हैरानी की बात तो ये है कि, उसे अपने काम के लिए कई बार प्रमोशन भी मिला और कई बार अच्छी नौकरियों के ऑफर भी मिले। हालांकि जब वो यहां सब कुछ सेट कर चुका था, तो उसने नौकरी नहीं छोड़ी। उसे छुट्टी न लेने की वजह से भी सैलरी में हाइक दी गई। जब भी कोई अन्य सहकर्मी उसके बराबर काम करता, तो वह शख्स अपने कोड में बदलाव करके अपने काम को बढ़ा लेता।





