Thursday, March 19, 2026
Uncategorized

(LIVE VIDEO) पुलिस ने मार गिराया मोहम्मद शहजाद को,

Encounter

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गोकशी करने वाला ₹1 लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी शहजाद एनकाउंटर में ढेर हो गया। शहजाद के खिलाफ 44 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। इस मुठभेड़ में पुलिस के दो सिपाही भी घायल हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार (18 मार्च 2026) देर रात शहजाद गोकशी के लिए निकला था। इसकी जानकारी पुलिस को लग गई। पुलिस ने शहजाग को हर तरफ से घेर लिया। खुद को घिरता देख शहजाद ने पुलिस को गोलियाँ चलानी शुरू कर दीं।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में शहजाद को गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए। चतीनों को सीएचसी बेहट ले जाया गया, जहाँ से उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इनमें आरोपित शहजाद ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि 40 साल के शहजाद एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी था, जिस पर गोकशी, हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट समेत तमाम थाने में कुल 44 मुकदमे दर्ज थे। वह पेशेवर तरीके से गोवंश की हत्या करता था।

Leave a Reply