मध्य प्रदेश के सीहोर में दलित समुदाय की एक लड़की के साथ रेप और जान से मार डालने की कोशिश का मामला सामने आया है। यहाँ सोहेल नाम के व्यक्ति पर दुष्कर्म में असफल होने पर लड़की को दूसरी मंजिल से फेंक देने का आरोप है। हालाँकि, आरोपित इससे पहले पीड़िता का रेप कर चुका था। लोगों ने सोहेल को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पीड़िता को काफी चोटें आई हैं, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना शनिवार (12 नवंबर 2022) की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना जवार थानाक्षेत्र की है। यहाँ पर फारुख खां के 22 वर्षीय बेटे सोहेल पर आरोप है कि उसने 4-5 माह पूर्व एक लड़की से घर में घुस कर दुष्कर्म किया था। इसके बाद वो लगातार फोन पर लड़की को गंदी नीयत से ब्लैकमेल कर रहा था। इसी धमकी के चलते घटना के दिन एक बार फिर से पीड़िता को ले कर इंदौर-भोपाल हाइवे पर मौजूद जावर-मेहतवाड़ा के पास स्थित ‘अतिथि’ नाम के होटल पर ले गया था। आरोप है कि यहाँ भी एक बार फिर से सोहेल ने पीड़िता से दुष्कर्म किया।
बताया जा रहा है कि होटल में मौजूद अन्य लोगों को इस बात की जानकारी हो गई कि सोहेल लड़की के साथ गलत हरकत कर रहा है। इसके चलते कुछ लोगों ने होटल को घेर लिया और सोहेल को नीचे उतरने के लिए कहा। आरोप है कि खुद को घिरता देख कर सोहेल ने लड़की को दूसरी मंज़िल से धक्का दे कर नीचे गिरा दिया। लड़की के नीचे गिरने से उसके पैरों में काफी चोट आई, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि लड़की के नीचे गिरने से आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सोहेल इसी आपाधापी का फायदा उठा कर भागने लगा। लोगों ने सोहेल को दौड़ा कर पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपित को IPC की धारा 307, 376, 376(2 एन) 506 और SC/ST एक्ट तहत गिरफ्तार कर लिया है। सोहेल को जेल भेजा जा रहा है और पुलिस मामले की जाँच कर रही है। अस्पताल में भर्ती लड़की की हालत स्थित बताई जा रही है।
सीहोर में दलित हिंदू युवती के साथ जबरन दुष्कर्म का मामला
युवती को डरा-धमकाकर होटल में बलात्कार कर रहा थ
सीहोरः मध्य प्रदेश के सीहोर में एक मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर रहा था। युवक ने युवती को होटल के कमरे में बंद किया हुआ था और डरा-धमकाकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। आसपास के लोगों को जब इसका पता चला तो वे वहां पहुंच गए। पकड़े जाने के डर से युवक ने युवती को होटल की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मामला एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर का है। सीहोर जिले के इंदौर-भोपाल हाईवे पर मेहतवाड़ा-जावर के बीच होटल में एक मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ जबरदस्ती कर रहा था। वह जान की धमकी देकर युवती के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसका पता चलने पर आसपास के लोग होटल पहुंच गए। उन्होंने होटल को चारों ओर से घेर लिया। युवक को जब इसका पता चला तो उसने युवती को होटल की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। युवती के पैर में गंभीर चोटें आ गईं, लेकिन युवक को लोगों ने भागने नहीं दिया। उन्होंने पुलिस को बुला लिया और युवक को उसके हवाले कर दिया।