Wednesday, April 1, 2026
Uncategorized

मोहम्मद तौफीक एनकाउंटर: सेक्युलर दलाल नेता बता रहे थे भोला भाला,15 से ज्यादा मामले एक ही जिले में

प्रतापगढ़ जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल आरोपित बदमाश की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल से आगे इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं इस मुठभेड़ में बदमाशों की गोली लगने से घायल दो सिपाहियों का इलाज एसआरएन अस्पताल में ही चल रहा है।

लालगंज के बाबूतारा गांव में एटीएम चोरी के आरोपित को गिरफ्तार करने शनिवार रात जब एसओजी की स्वाट एवं लालगंज कोतवाली की संयुक्त टीम पहुंची, वहां मौजूद बदमाशों से उसकी मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बाबूतारा गांव निवासी मोहम्मद तौफीक उर्फ बब्बू (30) पुत्र स्व०मुस्तकीम घायल हो गया। उसके ऊपर एटीएम चोरी एवं धोखाधड़ी के आरोपी थे। पुलिस की गोली से घायल तौफीक को प्रयागराज से लखनऊ ले जाया जा रहा था। इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मृतक की पत्नी का आरोप है कि पुलिस को देख कर भाग रहे तौफीक को गोली मारी गई, जिसके बाद वह सूखे कुएं में गिर गया था। उसे ग्रामीण कुएं से निकाल कर प्रयागराज ले गए थे। वहां से उसे गम्भीर स्थिति में केजीएमयू रेफर किया गया था। गोली लगने से उसकी किडनी और लिवर डैमेज हो गया।

15+ मामलों के अपराधी तौफीक के लिए रो रहे कॉन्ग्रेस-सपा वाले, एनकाउंटर में गंभीर घायल 2 पुलिस वालों पर ‘चुप्पी’

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रतापगढ़ पुलिस के लालगंज थाने की टीम और जिले की स्वाट टीम ने इस मुठभेड़ में सामूहिक रूप से हिस्सा लिया था। यह मुठभेड़ तब हुई, जब पुलिस को जिले के बाबूतारा गाँव में एक अपराधी के होने की सूचना मिली थी। सूचना इस बात की भी थी कि अपराधी किसी बड़ी योजना को अंजाम देने वाले हैं।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ UP

पुलिस ने मौके पर पहुँच कर अपराधी की घेराबंदी की और सरेंडर करने को कहा। जवाब में सामने से गोलियाँ चलने लगी। इस अप्रत्याशित हमले में कॉन्स्टेबल सत्यम यादव और कॉन्स्टेबल श्रीराम घायल हो गए। दोनों को प्रयागराज के SRN अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अपराधियों की ओर से जब सरेंडर के बजाय गोली चलाई जाने लगी तो जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई। इसी जवाबी फायरिंग में तौफीक घायल हुआ और उसकी मौत हुई।

एनकाउंटर के बाद तौफिक के परिवार वालों ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं। कानूनी प्रक्रियाओं को पूरी कर तौफीक का शव जब उसके गाँव लाया गया तो तनाव फैल गया। मृतक की पत्नी ने पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाया। वरिष्ठ अधिकारियों के समझाने पर 20 घंटे बाद उसका जनाजा उठा।

गाँव-परिवार वालों के हंगामे के बाद इस घटना ने राजनैतिक रूप ले लिया। सबसे पहले AIMIM पार्टी इसमें कूदी। इस मामले में पार्टी मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने भी बयानबाजी की। भीड़ को सम्बोधित करते हुए उन्होंने इसको फेक एनकाउंटर बताया।

इसके बाद राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल ने भी इसे लपक लिया। इस मुद्दे पर इसने समाजवादी पार्टी और कॉन्ग्रेस की धर्मनिरपेक्षता पर ही सवाल खड़े कर दिए। राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल ने लिखा, “प्रतापगढ़ के बाबूतारा गाँव के निवासी तौफीक खान के एनकाउंटर पर सभी तथाकथित सेक्युलर नेता एवं पार्टियाँ खामोश हैं। क्योंकि मरने वाला दुबे, मिश्रा या गुप्ता नहीं है। प्रियंका, राहुल, अखिलेश या और कोई तथाकथित सेक्युलर कैसे बोले? हिंदू वोटर नाराज़ हो जाएगा?”

सब कुछ हो रहा। आरोप गढ़े जा रहे लेकिन घायल पुलिस वालों के लिए कोई नहीं लिख-बोल रहा। ना ओवैसी ना ही उलेमा। जो पुलिस वाले घायल हुए हैं, जरा उनका वीडियो भी देख लेते हैं।

उत्तर प्रदेश में चुनावी मौसम है, कॉन्ग्रेस कैसे नहीं कूदती? इसके अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी इमरान प्रतापगढ़ी ने मोर्चा संभाल लिया। ट्वीट में लिखा, “प्रतापगढ़ में तौफीक नामक व्यक्ति को गोली मारने की पुलिसिया कहानी में इतना झोल है कि पहली नज़र में फ़र्ज़ी लगती है, मृतक तौफीक की पत्नी के आरोप पूरे प्रतापगढ़ पुलिस को कटघरे में खड़ा करती है।”

इमरान प्रतापगढ़ी वही कॉन्ग्रेसी नेता हैं, जिन्होंने कहा था कि ब्यूरोक्रेसी पर कब्जा करो। इनके अनुसार कॉन्ग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा जल्द ही तौफीक के परिवार से मिलने जाएगा। कॉन्ग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी ने भी इस घटना को भुनाना चाहा।

समाजवादी पार्टी के कई नेता तौफीक के परिवार से मिलने भी गए। पार्टी ने ट्वीट करके आरोप के बजाय “पुलिस ने दौड़ा कर मारी गोली” जैसे शब्द लिख कर फैसला भी सुना दिया। मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने तक की माँग की लेकिन घायल पुलिस वालों के लिए एक शब्द नहीं लिखा।

इस घटनाक्रम पर प्रतापगढ़ पुलिस से मृतक तौफीक के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार अब तक उत्तर प्रदेश के ही अलग-अलग जिलों में लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमों उस पर हैं। अन्य प्रदेशों में तौफीक पर जो मुकदमे दर्ज हैं, उनकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। तौफीक पर दर्ज मुकदमों में एक POCSO एक्ट भी है।

मृत तौफीक द्वारा किए गए अब तक ज्ञात अपराधों की लिस्ट

प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अब तक प्रतापगढ़ और आस-पास के जिलों को ही मिला कर तौफीक पर 16 मुकदमों की जानकारी जुटाई जा चुकी है। तौफीक एक पेशेवर अपराधी था, जिस पर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात में भी केस होना संभावित है। पुलिस इन राज्यों से भी उसके बारे में सूचना मँगवा रही है।

Leave a Reply