Monday, February 23, 2026
Uncategorized

मुसलमानों ने किया पथराव,हिंदुओं ने भी शुरू किया जवाब देना

सरस्वती पूजा विसर्जन यात्रा पर इस्लामी कट्टरपंथियों ने किया पथराव, हजारीबाग में दर्जन भर लोग घायल: भारी पुलिस बल तैनात

झारखंड के हजारीबाग में सरस्वती पूजा विसर्जन यात्रा में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उपद्रवियों ने यात्रा पर पथराव किया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। स्थिति इतनी बिगड़ी कि पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने स्थिति को काबू किया और इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार (24 जनवरी 2026) देर रात केरेडारी प्रखंड अंतर्गत बेलतु गाँव में सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन के लिए यात्रा निकाली जा रही थी। तभी अचानक इस्लामी कट्टरपंथियों ने यात्रा पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। बचाव करने के लिए यात्रा में शामिल कुछ लोगों ने भी जवाबी पत्थरबाजी की।

बताया जा रहा है कि विसर्जन यात्रा के दौरान भड़काऊ गाना बजाने से विवाद शुरू हुआ था। पत्थरबाजी की घटना में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्थिति नियंत्रित कर ली।

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि दो संप्रदायों के बीच झड़प हुई। जिला प्रशासन घटना पर नजर बनाए हुए है और इस घटना में जो भी दोषी होंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

Leave a Reply