Tuesday, March 3, 2026
Uncategorized

मुसलमान कांग्रेस नेता ने किया कार्यालय में बलात्कार,अब मुसलमान बनाL

आगरा में महिला का शोषण करने और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने के मामले में शाहगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के महानगर उपाध्यक्ष जलालुद्दीन को गिरफ्तार किया। उसे दुष्कर्म और जानलेवा हमले के केस में जेल भेजा गया। केस में धर्मांतरण संबंधी धारा बढ़ाई गई है। आरोपी पर 12 केस पहले से दर्ज हैं।

 

कांग्रेस कार्यालय में रेप; महानगर उपाध्यक्ष को भेजा जेल, जबरिया धर्मांतरण में भी केस दर्ज

आगरा में कांग्रेस के महानगर उपाध्यक्ष जलालउद्दीन को रेप और जानलेवा हमले के मुकदमे में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। जलालउद्दीन पर जबरिया धर्मांतरण के मामले में भी केस दर्ज किया गया है। एक महिला ने कांग्रेस कार्यालय में रेप का आरोप लगाते हुए चार जुलाई को शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने चाकू से हमले का वीडियो भी वायरल किया था।

महिला के अनुसार वर्ष 2019 में वह दीवानी कोर्ट गई थी। वहां पेशे से वकील जलालउद्दीन से उसकी मुलाकात हुई। मदद के बहाने आरोपित ने उससे पहचान कर ली। उसके घर आने लगा। सितंबर 2019 में दवा दिलाने के बहाने उसे साथ ले गया। कलक्ट्रेट से पहले पुराने कांग्रेस कार्यालय में उसके साथ रेप किया। उस पर धर्मांतरण और निकाह का दबाव बनाया। वह पहले से विवाहित है। पति विकलांग है।

पीड़ित महिला थाना शाहगंज क्षेत्र की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाइयों से विवाद होने पर वर्ष 2019 में वह दीवानी न्यायालय गई थीं। तब आरोपी जलालुद्दीन से मुलाकात हुई। उसने खुद को अधिवक्ता बताया। मदद का भरोसा दिया। वह घर आने लगा।

Leave a Reply