Thursday, September 19, 2024
Uncategorized

मध्यप्रदेश कांग्रेस को बुरा झटका,कमलनाथ हार गए गृह क्षेत्र

कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के दावेदार कमलनाथ को।घर मे ही झटका लगा।
छिंदवाड़ा की बात करें तो यह सीट भाजपा की परंपरागत सीट है। कमलनाथ ने कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए विशेष अपील की थी। छिंदवाड़ा में न केवल कमलनाथ बल्कि महापौर विक्रम आहके, निगम अध्यक्ष सोनू मांगो सहित कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने मोर्चा संभाला था। उन्हें वार्ड न छोड़ने के विशेष दिशा-निर्देश दिए गए थे।

मप्र में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले शुक्रवार को नगरी निकाय उपचुनाव के परिणाम सामने आए है। 13 स्थानों पर पार्षदों के लिए कराए गए चुनाव में भाजपा 7 और कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत दर्ज की है। कुल मिलाकर देखा जाए तो मुकाबला बराबरी का रहा है। इसके बावजूद पीसीसी चीफ कमलनाथ को अपने गढ़ में बड़ा झटका लगा है। भाजपा छिंडवाड़ा के वार्ड क्रमांक 42 को एक बार फिर जीतने में सफल रही है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव परिणामों के मुताबिक छिंदवाड़ा के वार्ड 42 भाजपा प्रत्याशी संदीप सिंह चौहान ने कांग्रेस के राजू स्वामी को 436 वोट से हराया है। इसके अलावा सागर जिले के बिलहरा और बांदरी, मुरैना के जौरा, सतना के कोटर, छिंदवाड़ा नगर निगम, शहडोल के बुढार, नीमच के रतनगढ़ नगरी निकाय में हुए पार्षद पद के चुनाव में बीजेपी जीती है। वही बुरहानपुर के शाहपुर, देवास के सतवास, मंदसौर नगर पालिका, धार के सरदारपुर, छिंदवाड़ा के डोंगर परासिया और सतना नगर निगम में हुए पार्षद के पद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जीत मिली है।

छिंदवाड़ा जिताने नाथ ने झोंकी थी ताकत
छिंदवाड़ा की बात करें तो यह सीट भाजपा की परंपरागत सीट है। कमलनाथ ने कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए विशेष अपील की थी। छिंदवाड़ा में न केवल कमलनाथ बल्कि महापौर विक्रम आहके, निगम अध्यक्ष सोनू मांगो सहित कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने मोर्चा संभाला था। उन्हें वार्ड न छोड़ने के विशेष दिशा-निर्देश दिए गए थे। ताबड़तोड़ प्रचार करने के बाद भी छिंदवाड़ा नगर निगम के पार्षद उपचुनाव में कांग्रेस भाजपा को जीतने से नहीं रोक सकी। इस हार से चुनाव मैनेजमेंट पर सवालिया निशान लग गया है। वहीं, परासिया में कांग्रेस की प्रत्याशी पूजा मरकाम पार्टी की सीट बचाने में कामयाब रही। नंदनी मरकाम के निधन के बाद यहां उपचुनाव आवश्यक हो गए थे। भाजपा की आशा चरपे को हार का सामना करना पड़ा।
सागर में कमलेश ने हरनाम को हराया
सागर की बिलहरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक एक में भाजपा के कमलेश गौर ने कांग्रेस के हरनाम सिंह को हराया। इसी तरह मुरैना की जौरा नगर पालिका में वार्ड क्रमांक 18 में भाजपा के बीरबल जाटव ने कांग्रेस के मुन्नालाल को, सतना की कोटर नगर पालिका में वार्ड क्रमांक 11 में भाजपा की दीपा ने कांग्रेस की इंद्रकली को, सागर की बांदरी नगर पालिका में वार्ड क्रमांक 10 में भाजपा के पुष्पेंद्र यादव ने कांग्रेस के राजभान यादव, सतना में वार्ड क्रमांक 43 में कांग्रेस के सौरव मलिक ने भाजपा के राजेंद्र को, शहडोल के बुढार में वार्ड क्रमांक 13 में भाजपा की रश्मी सिंह ने कांग्रेस की एकता सिंह को, धार के सरदारपुर में वार्ड क्रमांक सात में कांग्रेस के अमरसिंह ने भाजपा के विजय को, मंदसौर में वार्ड क्रमांक 27 में कांग्रेस की तबस्सुम बी ने भाजपा के इमरान को, देवास के सतवास में वार्ड क्रमांक पांच में कांग्रेस के अरविंद यादव ने भाजपा के राजेंद्र गुर्जर को, बुरहानपुर के शाहपुर में वार्ड क्रमांक 10 में कांग्रेस की दिपाली महाजन ने भाजपा की कविता को और नीमच के रतनगढ़ में वार्ड क्रमांक 13 में भाजपा के मुकेश कुमार ने कांग्रेस के सत्यनारायण को हराया।

चुनाव में छिंदवाड़ा से कांग्रेस का करेंगे सफाया: वीडी
छिंदवाड़ा में नगरी निकाय चुनाव में पार्षद प्रत्याशी की जीत पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि यह बीजेपी सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं से मिलने वाले लाभ और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के कांग्रेस हराओं अभियान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है। आगामी चुनाव में छिंदवाड़ा से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा।

छिंदवाड़ा में भाजपा की जीत एक शुभ संदेश: नरोत्तम
वहीं प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने छिंदवाड़ा जीत को लेकर कहा कि छिंदवाड़ा नगर निगम के वार्ड उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत एक शुभ संदेश है। चुनाव की शुरूआत जीत के साथ हो गई है। बता दे छिंदवाड़ा नगर निगम चुनाव में वार्ड क्र 42 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सन्दीप चौहान ने 436 वोटों से जीत दर्ज की। पूर्व मुख्यमंत्री के क्षेत्र में इस जीत से भाजपा के कार्यकर्ता उत्साहित है।

 

Leave a Reply