महाराष्ट्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बारे में आपत्तिजनक विज्ञापन देने वाली कंपनी को सबक सिखाया है। कांग्रेसियों ने मुंबई में कंपनी के दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ की और सोनिया गांधी-राहुल गांधी के नारे लगाए। कंपनी पर आरोप है कि उसने हाल ही में अपने एक विज्ञापन में कांग्रेस नेताओं का कथित रूप से मजाक उड़ाने का किया है, जिसके बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने स्टोरीया फूड्स के दफ्तर पर विरोध प्रदर्शन किया।
मुंबई कांग्रेस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में मुंबई कांग्रेस महासचिव नितिन सावंत अंधेरी ईस्ट में स्टोरीया फूड्स के कार्यालय गए और कार्यालय के फर्नीचर में तोड़फोड़ की। ऑफिस के बाहर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की और वहां तैनात मुंबई पुलिस के सामने नारेबाजी की। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने हंगामा करने वालों में कई लोगों को हिरासत में लिया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुंबई स्थित Storia Foods के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही जमकर नारेबाजी भी की. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां पहुंचकर ‘सोनिया गांधी जिंदाबाद’ और ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कंपनी पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है. इसी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंधेरी स्थित Storia Foods के दफ्तर के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की. बताया जा रहा है कि ऑफिस के बाहर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया. कई लोगों की गिरफ्तारी की बात भी सामने आ रही है.
दरअसल, बताया जा रहा है कि Storia Foods ने हाल ही में एक विज्ञापन रिलीज किया है, जिसमें कथित तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी का मजाक उड़ाया गया है. इस विज्ञापन में जिसे ‘राहुल गांधी’ के तौर पर दिखाया गया है, वो कह रहा है कि ‘मैं एक ऐसी मशीन बनाउंगा, जिसमें यहां से चारा डालो, वहां से दूध निकलेगा.’ इस पर कथित रूप से ‘सोनिया गांधी’ बनीं एक्ट्रेस कहती है कि ‘उसे मशीन नहीं, गाय कहते हैं.’





