Wednesday, April 1, 2026
Uncategorized

फंस गए अखिलेश यादव फालतू बयानबाजी करके

नामीबिया से भारत आए आठ चीतों पर राजनीति शुरू हो गई है। एक तरफ कांग्रेस के प्रोजेक्ट चीता को लेकर अपने तर्क हैं तो अन्य विपक्षी नेता भी इस पर तंज कस रहे हैं। इस बीच चीता का एक वीडियो ट्वीट करके सपा नेता अखिलेश यादव बुरी तरह घिर गए हैं।

दरअसल, अखिलेश यादव ने चीते का एक वीडियो ट्वीट किया था। इसमें चीता बिल्ली की तरह आवाज करते हुए नजर आ रहा है। इस ट्वीट पर उन्होंने लिखा था, “सबको इंतजार था दहाड़ का…पर ये तो निकला बिल्ली मौसी के परिवार का।”

भाजपा नेता ने कसा तंज 
अखिलेश यादव के इस ट्वीट के बाद भाजपा नेता व प्रवक्ता अजय शेरावत ने लिखा, “ये ऑस्ट्रेलिया से पढ़े हैं…सारा पैसा बर्बाद।” इसके बाद शेरावत ने एक और ट्वीट किया और लिखा, “कोई अखिलेश भईया को बताओ बिल्ली, चीता और शेर अलग-अलग होते हैं।”

ट्रोल हो गए अखिलेश 
इस वीडियो को ट्वीट करने के बाद अखिलेश यादव काफी ट्रोल भी हुए। कई यूजर्स ने उनके ट्वीट के जवाब में लिखा, चीता शेर, बाघ या तेंदुआ की तरह नहीं दहाड़ता है। उसकी आवाज अलग होती है, तो वहीं कईयों ने लिखा कि इसमें अखिलेश यादव की गलती नहीं है, उन्हें नहीं पता था कि 1952 में चीते भारत से विलुप्त हो गए थे।

Leave a Reply