तीन नए कृषि कानूनों पर जबरदस्त आंदोलन छिड़ रखा है| कई महीने बात गए हैं लेकिन आंदोलनकारी किसान पीछे हटने को राजी नजर नहीं आ रहे हैं| उनकी बस एक ही मांग है कि इन कानूनों को केंद्र सरकार वापस ले| वहीं, इस आंदोलन के बीच से अबतक कई वीडियो सामने आ चुके हैं जो कि खूब वायरल हुए हैं| फिलहाल, एक वीडियो अब दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता निघत अब्बास ने ट्वीट (BJP Leader Nighat Abbas Share Woman Dancer Video) किया है| जिसमें उन्होंने लिखा- वाह !! प्रदर्शन में मेहनतकश किसान महनत करता हुआ। राकेश टिकैत का मनोरंजन भरा प्रदर्शन।
हालांकि, बीजेपी प्रवक्ता निघत अब्बास द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो में टिकैत कहीं नजर नहीं आ रहे हैं, बस इतना जरूर है कि कांग्रेस के पोस्टर के साथ एक ‘किसान विरोधी बिल का मंच’ सज रखा है| जिसपर कुछ लोग बैठे हुए हैं और सामने काफी भीड़ मौजूद है जो कि मंच पर महिला डांसर का डांस देख रही है| महिला डांसर “लैला मैं लैला” पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही है|
वाह !! प्रदर्शन में मेहनतकश किसान महनत करता हुआ।
राकेश टिकैत का मनोरंजन भरा प्रदर्शन। pic.twitter.com/ryi8nPFc79— Nighat Abbass 🇮🇳 (@abbas_nighat) July 27, 2021





