Monday, March 23, 2026
Uncategorized

बुर्का पहने पकड़ाया मोहम्मद इमरान,बुर्के में निकली पिस्तौल भी

आपने बुर्का पहने हुए सिर्फ मुस्लिम महिलाओं को ही देखा होगा. लेकिन बुर्का पहनकर कोई युवक आपके सामने आ जाए तो आप भी हैरान हो जाएंगे. अमरोहा पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो बुर्का पहनकर बेहद शातिर तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. युवक के पास से तमंचा भी बरामद किया है. फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी है. आशंका जताई जा रही है कि यह युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था. फिलहाल बुर्के में गिरफ्तार युवक किस घटना को अंजाम देने निकला था यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है. पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि बाजार में कि वह अक्सर बुर्का पहनकर घूमता है. जब इस युवक की तलाशी ली गई तो इस युवक के पास से अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है.

फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी है कि आखिर अवैध तमंचे के साथ बुर्का पहने युवक बाजार में क्यों घूमता है. फिलहाल पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ के बाद बताया है कि युवक बाजारों में जेब काटने का काम किया करता था. जब भी वह रंगे हाथ पकड़ा जाता था तो लोगों को डराने के लिए अवैध तमंचा दिखा देता था. कई बार लोगों को डराने के लिए फायर भी कर चुका है.

कोई नहीं कर पाता था शक
यही नहीं बुर्का पहनने के बाद चलने का अंदाज भी बिल्कुल लड़कियों की तरह कर लेता था.किसी को इस बात का शक न हो इसलिए ज्यादा बातें नहीं करता था. खरीददारी करते समय यह उन भीड़ वाली जगहों पर जाता था, जहां लड़कियां और महिलाएं होती थीं. उनके बीच पहुंचकर पलक झपकते ही उनके पर्स, बैग और गहनों पर हाथ साफ कर देता था.

Leave a Reply