प्रशांत किशोर के बयान पर जहां कांग्रेस के छुटभैय्ये से लेकर बड़े तक कूद कूद कर कुत्ते वाली वफादारी दिखाने की होड़ में लग गए,ममता बनर्जी ने प्रश्न का उत्तर ही नही दिया।
ममता बनर्जी की तैयारी पूरी,गोवा में कांग्रेस होगी साफ।
ममता बनर्जी गोवा में हैं, जहां उनकी पार्टी 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है.
पणजी: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की हालिया टिप्पणियों से संबंधित एक सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया. दरअसल पीके ने कहा था कि भाजपा अगले कुछ दशकों तक भारत की राजनीति के केंद्र में रहने वाली है.
प्रशांत किशोर (पीके) की टिप्पणी पर सवाल पूछे जाने पर बनर्जी ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, आप उनसे यह सवाल क्यों नहीं पूछते? वह बहुत कुशल व्यक्ति हैं. आप उनसे सवाल पूछ सकते हैं. आप उनका सवाल मेरे सामने रख रहे हैं.
बनर्जी गोवा में हैं, जहां उनकी पार्टी 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है.
क्या है प्रशांत का पूरा बयान
प्रशांत किशोर ने बुधवार की देर रात एक आर्ट गैलरी में की गई बातचीत में कहा था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कई दशकों तक कहीं नहीं जाने वाली है.
यह बयान ऐसे समय में आया है, जब तृणमूल बंगाल के बाहर खुद को फैला रही है और यह इस बात का भी सबूत है कि किशोर के कांग्रेस में प्रवेश किए जाने से जुड़ी अटकलें भी समाप्त हो गई हैं.
उन्होंने कहा कि भाजपा वर्षों तक भारतीय राजनीति के केंद्र में रहेगी, चाहे वह जीते या हारे, ठीक उसी तरह, जैसे आजादी के बाद के शुरुआती 40 वर्षों में कांग्रेस थी.





