Thursday, February 26, 2026
Uncategorized

BREAKING NEWS: मोदी सरकार ने आयात शुल्क मुक्त कर दिया रेमडीसीविर और कच्चा माल, 72 घण्टे में भरमार होने की उम्मीद

Remdesivir Become Import Duty Free: कोरोना से जूझ रहे देश को पहले तो सरकारी दखल के बाद सस्ती रेमडेसिविर (Remdesivir) इंजेक्शन का तोहफा मिला और अब मोदी सरकार ने रेमडेसिविर को लेकर एक और बड़ी घोषणा की है। मोदी सरकार ने रेमडेसिविर एपीआई, रेमडेसिविर इंजेक्शन और बीटा साइक्लोडेक्सट्रिन (जो रेमडेसिविर बनाने में इस्तेमाल होता है) को आयात शुल्क से मुक्त कर दिया है।

बड़ी राहत: रेमडेसिविर इंजेक्शन और कच्चे माल पर कस्टम ड्यूटी खत्म, कम होंगे दाम

केंद्र सरकार ने मंगलवार को रेमडेसिविर इंजेक्शन व इसके कच्चे माल के आयात पर कस्टम्स ड्यूटी खत्म कर दी। इससे ये सस्ते हो सकते हैं।

देश में कोरोना महामारी के चलते रेमडेसिविर इंजेक्शन की भारी मांग व उसकी कमी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर आई है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को इस इंजेक्शन व इसके कच्चे माल के आयात पर कस्टम्स ड्यूटी खत्म कर दी। इससे ये सस्ते हो सकते हैं।

देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने मंगलवार को रेमडेसिविर, इसके कच्चे माल और वायरल रोधी दवा बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान पर सीमा शुल्क समाप्त करने की घोषणा की है।इस कदम से रेमडिसिविर इंजेक्शन की घरेलू आपूर्ति बढ़ाने और लागत घटाने में मदद मिलेगी। रेमडिसिविर का इस्तेमाल कोरोना वायरस के इलाज में होता है।

राजस्व विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने जन हित में इन उत्पादों पर सीमा शुल्क समाप्त करने का फैसला किया है। जिन उत्पादों पर अब आयात शुल्क नहीं लगेगा उनमें रेमडेसिविर एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रिडिएंट्स (एपीआई), इंजेक्शन रेमडेसिविर और रेमडेसिविर के विनिर्माण में काम आने वाली बीटा साइक्लोडेक्ट्रिन शामिल है।

आयात शुल्क की यह छूट इस साल 31 अक्टूबर तक लागू रहेगी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोविड-19 के मरीजों की स्वास्थ्य देखभाल की प्राथमिकता के मद्देनजर रेमडेसिविर एपीआई, इंजेक्शन और अन्य सामग्री को आयात शुल्क मुक्त किया गया है। इससे आपूर्ति बढ़ेगी और लागत घटेगी, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी।

इससे पहले 11 अप्रैल को रेमडेसिविर की बढ़ती मांग के मद्देनजर केंद्र ने इसके इंजेक्शन और एपीआई के निर्यात को स्थिति में सुधार आने तक प्रतिबंधित कर दिया था। राष्ट्रीय औषधि मूल्य प्राधिकरण (एनपीपीए) ने पिछले सप्ताह कहा था कि सरकार के हस्तक्षेप के बाद विभिन्न दवा कंपनियों ने रेमडेसिविर के दाम घटाए हैं।

 

Leave a Reply