Wednesday, March 25, 2026
Uncategorized

(LIVE VIDEOS) BREAKING NEWS : सेना में हुआ बड़ा हादसा,CDS विपिन रावत भी सवार थे हेलीकॉप्टर में

तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में बुधवार को सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत अपने स्टाफ और परिवार के सदस्यों के साथ सवार थे।
उनके साथ सेना के कुछ उच्च अधिकारी भी सवार थे।

ये सभी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद तीन लोगों को बचाया चुका है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

 

दूरर्घटनाग्रस्त हुआ सेना का यह हेलीकॉप्टर एमआई सीरीज का था। इसमें दो इंजन होते हैं। अभी मौके पर छह एंबुलेंस मौजूद हैं।

कन्नूर में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना है। इस हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत भी मौजूद थे।
आसपास के सभी बसों के अगल-बगल के इलाकों में भारतीय सेना सर्च एवं रेसुए ऑपरेशन चला रही है। तीन लोगों को बचा भी लिया गया है। ये सभी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए वेलिंग्टन कैंटोनमेंट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौथे व्यक्ति के लिए तलाश जारी है। ये हैलीकॉप्टर Mi-17V5 मॉडल का था। इस हैलीकॉप्टर में एक ब्रिगेडियर रैंक का अधिकारी, एक अन्य अधिकारी और दो पायलट भी मौजूद थे। घटनास्थल पर स्थानीय लोग, भारतीय सेना के जवान और कई पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं।

 

Leave a Reply